---विज्ञापन---

आखिर कब आएगा इन 6 सुपरहिट सीरीज का सीजन 2? सस्पेंस में अटकी है सबकी जान

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दर्शकों की सबसे बड़ी शिकायत 'अधूरी कहानी' होती है. कई ऐसी कल्ट क्लासिक सीरीज हैं, जिनके पहले सीजन ने तो धमाल मचा दिया, लेकिन उनके दूसरे सीजन को आने में सालों लग गए. चाहे वो शाहिद कपूर की नोट छापने वाली 'फर्जी' हो या संजय लीला भंसाली की भव्य 'हीरामंडी', इन सभी कहानियों को ऐसे मोड़ पर छोड़ा गया जहां से आगे का रास्ता जानने के लिए फैंस बेताब हैं. 2026 में इनमें से कुछ के फ्लोर पर जाने की चर्चा है, तो कुछ अभी भी ठंडे बस्ते में नजर आ रही हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उन टॉप सीरीज पर जिनका 'सीजन 2' सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बना रहता है...

फर्जी (Farzi)

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की इस जुगलबंदी ने 'नकली नोटों' के खेल को जिस तरह पर्दे पर उतारा, उसने सबका दिल जीत लिया. हालांकि इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मेकर्स की तरफ से इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी शेयर नहीं की गई है.

---Advertisement---

हीरामंडी

संजय लीला भंसाली की इस भव्य सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. लाहौर की तवायफों की इस दास्तान के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. भंसाली इस बार कहानी को और भी गहराई और भव्यता के साथ पेश करने की तैयारी में हैं.

तांडव (Tandav)

सैफ अली खान की इस पॉलिटिकल थ्रिलर ने रिलीज के वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, कानूनी विवादों और कुछ अड़चनों की वजह से इसके दूसरे सीजन पर ब्रेक लग गया. फैंस आज भी सत्ता की इस जंग के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे हैं

---Advertisement---

माई (Mai)

साक्षी तंवर ने एक बदला लेने वाली मां के रूप में शानदार अभिनय किया था. पहले सीजन के अंत में एक बड़े क्राइम सिंडिकेट का इशारा दिया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है.

गन्स एंड गुलाब्स (Guns & Gulaabs)

90 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी राज और डीके की इस डार्क कॉमेडी-क्रिमिनल थ्रिलर ने नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाया था. राजकुमार राव और दुलकर सलमान की इस अनोखी दुनिया के दूसरे भाग की मांग सोशल मीडिया पर लगातार बनी हुई है.

अरण्यक (Aranyak)

रवीना टंडन ने पुलिस ऑफिसर बनकर हिमाचल की पहाड़ियों में एक रहस्य सुलझाया था, लेकिन असली मास्टरमाइंड कौन है, यह सस्पेंस अभी बरकरार है. रवीना ने हाल ही में बताया था कि एक परफेक्ट कहानी की तलाश की वजह से सीजन 2 में देरी हो रही है.

First published on: May 07, 2026 01:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.