---विज्ञापन---
इंडिया की सबसे धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म, ट्विस्ट और टर्न्स देख घूम जाएगा दिमाग
Crime-Thriller: अबतक आपने बॉलीवुड की कई क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखी होंगी, लेकिन इस फिल्म की बात ही अलग है. अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाली ये फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है, जितनी सालों पहले रिलीज के वक्त पसंद की गई है. खास बात ये है कि ये फिल्म JioHotstar पर फ्री में मौजूद है.
जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर
इस फिल्म की शुरुआत हल्की-फुल्की डार्क कॉमेडी से होती है, धीरे-धीरे ये फिल्म एक सस्पेंस-थ्रिलर में बदल जाती है. आगे आने वाले हर सीन में भरोसा टूटने लगता है. एक साधारण-सी दिखने वाली मूवी अचानक मर्डर, धोखे और साजिशों के जाल में बदल जाती है.
शुरू से लेकर अंत तक मिलेगा ट्विस्ट
शुरू के लेकर अंततक ये फिल्म आपको हर मोड़ पर नया ट्विस्ट देती है. कभी हंसी आती है तो अगले ही पल झपकते ही सबकुछ बदल जाता है. आखिर तक आते ये फिल्म हर किसी को चौंका देती है. क्लाइमेक्स तो इसका दिमाग घुमा देने वाला है.
कौनसी फिल्म?
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का नाम है 'अंधाधुन', जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. ये एक ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड थ्रिलर की परिभाषा ही बदल दी. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डार्क कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त मेल पेश किया गया, जिसे दर्शकों ने शायद पहले कभी देखा हो.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे लीड रोल में शामिल हैं. इसकी कहानी एक ऐसे पियानिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद अंधा होने का नाटक करता है. लेकिन एक मर्डर केस में फंसने के बाद उसकी जिंदगी में तूफान आ जाता है.
अंधाधुन बॉक्स ऑफिस
ये फिल्म बाकी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों से बिल्कुल अलग है. हर मोड़ पर ये फिल्म एक नया ट्विस्ट लेकर आती है. यही इस फिल्म की असली पहचान है. महज 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में ही 95 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.