Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिमाग की बत्ती जला देगी ये क्राइम-थ्रिलर, कहानी ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ से भी ज्यादा दमदार

---विज्ञापन---

Best Crime Thriller: अगर आप भी दृश्यम और अंधाधुन जैसी सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके के लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. शुरू से लेकर अंत तक इस फिल्म का सस्पेंस बरकरार रहता है वहीं क्लाइमेक्स तक आते-आते फिल्म हर किसी को चौंका देती है.

भूल जाएंगे अंधाधुन और दृश्यम

इसकी कहानी के आगे आप दृश्यम और अंधाधुन जैसी फिल्मों को भी भूल जाएंगे. साल 2025 की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. ओटीटी पर भी फिल्म को खूब पसंद किया गया.

---Advertisement---

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 2025 की ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर ‘रेखाचित्रम’ की, जिसमें आसिफ अली, अनस्वरा राजन, मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश, साईकुमार, हरिश्री अशोकन और इंद्रांस लीड रोल में हैं.

छोड़ नहीं पाएंगे स्क्रीन

अपनी जबरदस्त कहानी से इस फिल्म ने हर किसी का माथा हिला दिया था. शुरू से लेकर अंत तक आप इस फिल्म को टकटकी लगाए देखते रहेंगे और बिना पूरा देखें स्क्रीन छोड़ नहीं पाएंगे.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

‘रेखाचित्रम’ की कहानी एक 40 साल पुराने मर्डर के रहस्यों को खोलती है. इसमें एक पुलिस ऑफिसर एक महिला की हत्या की जांच पड़ताल करता है. इसी जांच के दौरान काकी रहस्यों का खुलासा होता है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

महज 6 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 55 करोड़ रुपये कमाए थे. आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 30, 2026 05:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola