---विज्ञापन---
अरिजीत सिंह को टक्कर देता था ये सिंगर, 13 साल पहले मची थी धूम, एक साजिश ने बर्बाद किया करियर
आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर से मिलवा रहे हैं, जिसकी आवाज के जादू ने हर किसी को अपना बना लिया था. साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में भी इस सिंगर ने एक गाना गाया था. एक ऐसा गाना, जी उस वक्त अरिजीत सिंह पर भी भारी पड़ा था. चलिए इस सिंगर के बारे में जानते हैं.
आशिकी 2 का सिंगर
साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ की कहानी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की शानदार जोड़ी को खूब सराहा गया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. कहानी और कास्ट के अलावा इस फिल्म के गानों ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. आशिकी 2 से बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को देशभर में पहचान मिली.
अरिजीत सिंह से ज्यादा थी पॉपुलैरिटी
इसी में शामिल एक गाने को एक ऐसे सिंगर ने भी गाना गाया, जो उस वक्त अरिजीत भी भारी पड़ गए थे. जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी की, जो एक वक्त वक्त पर सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक हुआ करते थे.
अंकित तिवारी ने दी थी अरिजीत सिंह को टक्कर
आशिकी 2 के लगभग सभी गाने अरिजीत सिंह ने गाए थे. लेकिन एक गाना ‘सुन रहा है ना तू... अंकित तिवारी ने गाया था. इस गाने से उस समय अंकित ने अरिजीत को भी कड़ी टक्कर दी थी. ये वो समय था जब अंकित बतौर सिंगर अरिजीत सिंह से ज्यादा पॉपुलर थे.
अंकित तिवारी के गाने
अंकित तिवारी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन का तेरी गलियां... और रणबीर कपूर का तू है कि नहीं... जैसे कई बेहतरीन गाने गाए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग आज भी देखने को मिलती है. अंकित तिवारी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए, लेकिन आगे उनके जीवन में कुछ ऐसा हुआ कि अंकित का पूरा करियर बर्बाद हो गया.
साजिश ने बर्बाद किया करियर
हुआ ऐसा कि साल 2014 में एक खबर सामने आई कि गायक की कथित गर्लफ्रेंड ने उन पर दुष्कर्म के आरोप लगाए, जिसके बाद अंकित की गिरफ्तारी हो गई. हालांकि बाद में सबूतों के अभाव में 2017 में मुंबई सेशन कोर्ट ने अंकित तिवारी को सभी आरोपों से बरी कर दिया. लेकिन इसके बाद अंकित को ऑफर आने बंद हो गए और उनका करियर डूबता चला गया. वहीं बॉलीवुड फिल्मों में गाने न मिलने की वजह से अब अंकित लाइव म्यूजिक कंसर्ट्स के लिए काम करते हैं.