---विज्ञापन---
सलमान खान को छोड़िए, ऐश्वर्या राय से नजरें नहीं हटा पाता था ये सुपरस्टार, आज तक बैठा है कुंवारा
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय का नाम कई सुपरस्टार से जुड़ा, जिनमें सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम हमेशा से सुर्खियों में रहा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज 51 साल के हो चुके इस बॉलीवुड स्टार से भी ऐश्वर्या का नाम एक टाइम में जुड़ा था. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा गया था. चलिए जानते हैं.
ऐश्वर्या राय
साल 2007 में बॉलीवुड की मशहूर और बेहद खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी रचाई और बेटी आराध्या को जन्म दिया. अभिषेक से शादी रचाने से पहले ऐश्वर्या का नाम सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि 50 की उम्र पार चुके इस सुपरस्टार से भी जुड़ा था.
आज भी कुंवारा बैठा है ये सुपरस्टार
जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दमदार एक्टर अक्षय खन्ना की, जो आज भी कुंवारे बैठे हैं. इतना ही नहीं, उनके बड़े भाई राहुल खन्ना ने भी आज तक शादी नहीं रचाई है. सुपरस्टार विनोद खन्ना के दोनों के बेटे अविवाहित हैं.
ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना का अफेयर
करियर के शुरुआत में अक्षय खन्ना का कई एक्ट्रेस संग नाम जुड़ चुका है, लेकिन फिर भी उनकी शादी नहीं हो पाई. अक्षय खन्ना का नाम ऐश्वर्या राय से भी जुड़ा. फिल्म ताल और आ अब लौट चले में दोनों की शानदार जोड़ी देखने को मिली. इन दोनों फिल्मों में अक्षय खन्ना के साथ ऐश्वर्या राय लीड एक्ट्रेस थी और इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था.
ऐश्वर्या ने बनाई दूरी
दोनों उस दौर में इंडस्ट्री के लिए नए थे. वहीं जब ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जुड़ना लगा तो एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना से दूरी बनाना शुरू कर दिया और फिर सलमान से नाम जुड़ने के बाद ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए.
करिश्मा कपूर से होने वाली थी शादी
ऐश्वर्या के बाद अक्षय खन्ना का नाम करिश्मा कपूर से जुड़ा और दोनों शादी भी रचाने वाले थे, लेकिन करिश्मा के करियर के लिए एक्ट्रेस की मां इस शादी के लिए खिलाफ थी. करिश्मा के पिता रणधीर कपूर बेटी करिश्मा की शादी के लिए राजी थे, लेकिन मां बबीता नहीं मानी. ऐसे में अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर भी दूर हो गए.
इसलिए शादी नहीं करना चाहते अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना अपने शादी को लेकर कई बार बात कर चुके हैं. कई इंटरव्यू में अक्षय ने बताया है कि उन्हें बच्चे पसंद नहीं हैं और इसलिए वो शादी नहीं करना चाहते, उनका कहना है कि उन्हें अकेले रहना बहुत पसंद है. करियर में अक्षय आज एक अलग ही मुकाम तय कर रहे हैं. साल 2025 में उन्होंने 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. एक छावा और दूसरी धुरंधर. उनके रहमान डकैत के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.