---विज्ञापन---
Aamir Khan Upcoming Movies: इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला देंगे आमिर खान, तीसरी इसी साल होगी रिलीज
Aamir Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार आमिर खान आने वाले दिनों में शानदार वापसी करने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने को को है. इस कतार में कई शानदार फिल्मों का नाम शामिल हैं. आइए आज आमिर खान की कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं. इनमें से एक फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होने को है.
3 इडियट्स 2
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल का है. हाल ही में इसे लेकर आमिर खान ने पुष्टि की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक '3 इडियट्स' के सीक्वल में रैंचो (आमिर खान), फरहान (आर. माधवन) और राजू (शरमन जोशी) की 10 साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं.
गजनी 2
जानकारी है कि साल 2008 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिलोम 'गजनी' के सीक्वल पर भी काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए आमिर एक बार फिर अपने ‘गजनी’ अवतार में दिखेंगे. अभी इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
लाहौर 1947
राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल लीड रोल में है. ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है. कई रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आ सकते हैं. ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
दादा साहब फाल्के बायोपिक
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल निभाएंगे. माना जा रहा है कि साल 2026 के अंत तक इस फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने आएगी.
अति सुंदर
इसी साल अपने बर्थडे पर आमिर खान ने इस फिल्म की पुष्टि की थी. आमिर ने इसका टाइटल अनाउंस करते हुए कहा था कि बतौर निर्माता उनकी ये फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज होगी. हालांकि, अभी इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है.