Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मिर्जापुर’ से लाख गुना भौकाली हैं ये 5 Netflix सीरीज, कहानी देख माथा हो जाएगा गरम

---विज्ञापन---

Netflix Series: प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर की कहानी ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया. अब ये सीरीज एक फिल्म के रूप में 4 सितम्बर को बड़े पर्दे पर आ रही है. लेकिन इससे पहले आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे धमाकेदार सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज की कहानी के आगे आपको मिर्जापुर भी फीकी लगेगी.

Sacred Games

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2018 में आई सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) का है, जिसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, एलनाज नैरौजी, राजश्री देशपांडे कुब्रा सैत, सुरवीन चावला, रणवीर शौरे और जतिन सरणा जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. इसकी कहानी गैंगस्टर गायतोंडे भाऊ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को जुर्म की दुनिया का खुदा समझता है. वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर सरताज सिंह (सैफ अली खान) उसके रास्ते का कांटा बनता है. दोनों के बीच रोमांचक चूहे-बिल्ली जैसा पीछा करने का खेल देखने को मिलता है.

---Advertisement---

Khakee: The Bengal Chapter

'खाकी: द बंगाल चैप्टर' की कहानी कोलकाता में हो रहे अपराध, राजनीति और करप्शन पर आधारित है. इस सीरीज में IPS अफसर अर्जुन मैत्रा एक खूंखार गैंगस्टर 'बाघा' और उसके गुर्गों के आतंक को खत्म करने के मिशन पर है. अगर और थ्रिलर से भरपूर कुछ जबरदस्त की खोज में हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर देख लेनी चाहिए.

Dabba Cartel

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज डब्बा कार्टेल की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसकी कहानी 5 साधारण महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आर्थिक तंगी और महत्वाकांक्षाओं के चलते एक साधारण टिफिन सर्विस से निकलकर ड्रग्स के अवैध धंधे में फंस जाती हैं, और लंचबॉक्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स की डिलीवरी करने लगती हैं. ट्विस्ट तब आता है जब उनके खिलाफ जांच शुरू हो जाती है.

---Advertisement---

Black Warrant

नेटफ्लिक्स की सीरीज ब्लैक वारंट दिल्ली की कुख्यात तिहाड़ जेल की कहानी कहती है. इस सीरीज में कई असल घटनाएं दिखाई गई हैं. इसकी कहानी सुनील गुप्ता नाम के एक जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की कुख्यात तिहाड़ जेल के अंदर की खौफनाक दुनिया को अनुभव करता है.

Heeramandi: The Diamond Bazaar

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी तवायफों के जीवन को दिखाती है. कहानी 1940 के दशक की है, जहां आजादी की ओर बढ़ रहे भारत में तवायफों का जीवन, प्रेम, विश्वासघात, शक्ति संघर्ष और विद्रोह दिखाया गया है. रिलीज के वक्त इस सीरीज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

---Advertisement---
First published on: Jun 24, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola