---विज्ञापन---

रात में अकेले न देखें ये 5 डरावनी फिल्में, कांप उठेगी आत्मा

Horror Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर तरह की फिल्में मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपके लिए यहां मौजूद कुछ चुनिंदा हॉरर फिल्में लेकर आए हैं. इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ बेहद डरावनी फिल्में शामिल हैं. इनकी खतरनाक कहानियां देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

बारामूला

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म बारामूला एक जबरदस्त सुपरनैचरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी बारामूला शहर में अचानक गायब हो रहे बच्चों पर आधारित है. जैसे-जैसे ये फिल्म आगे बढ़ती है इसकी कहानी डर और एक गहरे रहस्य में बदल जाती है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

बुलबुल

तृप्ति डिमरी की इस फिल्म की कहानी बड़ी डरावनी है. फिल्म में तृप्ति एक रहस्यमई किरदार में नजर आती हैं. इसकी कहानी 1880 के दशक ही है, जो एक बाल-वधू के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में तृप्ति के साथ अविनाश तिवारी और राहुल बोस भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

शैतान

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. साल 2024 में आई इस फिल्म में एक परिवार अपनी छुट्टियां मनाने एक पहाड़ी इलाके में जाता है, जहां उसकी लड़की को एक रहस्यमई व्यक्ति अपने वश में कर लेता है. ये फिल्म आपको Netflix पर जरूर देख लेनी चाहिए.

---Advertisement---

काली खुही

साल 2020 में आई फिल्म 'काली खुही' एक पंजाबी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित हॉरर फिल्म है, जो कन्या भ्रूण हत्या के गंभीर विषय को डरावनी कहानी के माध्यम से उठाती है. इसमें 10 साल की शिवांगी अपने परिवार को गांव के काले कुएं से जुड़ी अशांत आत्माओं और एक पुराने शाप से बचाने की कोशिश करती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

परी

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं. इस हॉरर फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की शैतानी परंपरा का हिस्सा बन जाती हैं. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: May 10, 2026 06:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.