---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे धांसू थ्रिलर फिल्में, रहस्यमई कहानी देख रह जाएंगे हैरान
OTT Thrillers: अगर आप भी उनमें से हैं, जो घर बैठे कुछ शानदार और थ्रिलिंग एन्जॉय करना चाहते हैं, तो ये 5 फिल्में आपके लिए हैं. सस्पेंस, क्राइम, और थ्रिलर से भरपूर इन पांचों फिल्मों की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. शुरू से लेकर अंत तक इन फिल्मों की कहानी बांधे रखती हैं. आइए ओटीटी पर मौजूद इन 5 थ्रिलर फिल्मों के बारे में जानते हैं.
Raat Akeli Hai
लिस्ट में पहला नाम मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘रात अकेली है’ का है. ये एक जबरदस्त क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. उनके साथ श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे और आदित्य श्रीवास्तव ने भी इस फिल्म में शामिल हैं. इसकी कहानी एक रहस्यमई मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.
Rekhachithram
मलयालम भाषा की ये फिल्म देखकर आपका माथा घूम जाएगा. ये फिल्म रामू सुनील की कहानी पर आधारित है, जिसमें आसिफ अली और अनास्वरा राजन मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश, साईकुमार, हरिश्री अशोकन और इंद्रन्स भी हैं. फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर एक आत्महत्या मामले की जिम्मेदारी लेता है, जिसने वर्षों पहले किए गए एक अपराध का खुलासा किया था; जांच के दौरान एक बहुत बड़े राज का खुलासा होता है. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.
Rahasya
अगर आप मर्डर-मिस्ट्री के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके दिल और दिमाग पर कब्जा कर लेगी. इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. फिल्म में डॉ॰ सचिन महाजन की बेटी की हत्या हो जाती है. ऐसे में ये आरोप लगता है कि सचिन महाजन ने ही अपनी बेटी की हत्या की है और सारे सबूत उसके खिलाफ होते हैं. ऐसे में सीबीआई इंस्पेक्टर रहस्य का खुलासा करके असली कातिल का पता लगाता है. फिल्म में के के मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कालसेकर लीड रोल में है. इस फिल्म को आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.
Section 375
इस फिल्म की कहानी में एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर, रोहन खुराना पर एक जूनियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अंजलि दांगले बलात्कार का आरोप लगाती है और सत्र अदालत उसे दस साल की जेल की सजा सुनाती है. ये फिल्म भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के दुरुपयोग पर केंद्रित है, जिसे भारत में बलात्कार विरोधी कानून के रूप में भी जाना जाता है. इसे आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए.
CTRL
ये एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है. फिल्म में नेला और जो एक बेहतरीन इंफ्लुएंसर कपल हैं. वहीं बाद में जो से धोखा मिलने पर नेला उसे अपनी जिंदगी से हटाने के लिए एक AI ऐप की मदद लेती है, पर नेला का ये दांव उल्टा पड़ जाता है. वो ऐप जो के बजाय नेला की जिंदगी पर काबू पा लेता है. इसकी दिलचस्प कहानी आपको Netflix पर मिल जाएगी.