Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic तो बस ट्रेलर है, इन 5 अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला देंगे सुपरस्टार यश

Yash Upcoming Movies: सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी लाइनअप में कई बड़े बजट और ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

Yash Upcoming Movies: केजीएफ सुपरस्टार यश के खाते में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं. आने वाले दिनों में यश एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले हैं. साल 2026 और 2027 में वो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाले हैं. उनकी फिल्म टॉक्सिक कल यानी 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आइए यश की 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

टॉक्सिक

सबसे पहले बात करें ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ (Toxic) की तो ये यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं, जो कल यानी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज हो रही है. टॉक्सिक एक हाई-बजट पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें यश एक बेहद अनोखे अवतार में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

रामायण: पार्ट 1

यश नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण का भी हिस्सा हैं. हाल ही में जारी फिल्म के ट्रेलर में यश का शानदार किरदार देखने को मिला है. इस फिल्म में यश 'लंकेश' (रावण) का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. इसमें रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) के लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2026 की दिवाली के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है.

रामायण: पार्ट 2

'रामायण' को एक बड़े सिनेमाई यूनिवर्स के रूप में प्लान किया गया है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहले भाग की सफलता के बाद, इसके दूसरे भाग में रावण (यश) के किरदार को और ज्यादा स्क्रीन टाइम और गहराई के साथ दिखाया जाएगा. इसकी रिलीज डेट दिवाली 2027 के मौके पर रखी गई है.

---Advertisement---

केजीएफ: चैप्टर 3

KGF फ्रैंचाइजी की कहानी बाकी है. KGF 3 से एक बार फिर 'रॉकी भाई' की वापसी देखने को फैंस बेताब हैं. निर्देशक प्रशांत नील ने साफ किया है कि KGF 3 की कहानी पर काम चल रहा है. मेकर्स इसे 2028 या 2029 तक बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं.

किराटका का सीक्वल

साल 2011 में आई फिल्म किराटका के सीक्वल पर भी काम चल रहा है. इस फिल्म लेकर को लेकर पहले खबरें थीं कि इसे होल्ड पर रख दिया गया है. लेकिन प्रोड्यूसर जयन्ना ने 2019 में स्पष्ट कर दिया था कि फिल्म रुकी नहीं है, बल्कि इस पर काम चल रहा है.

---Advertisement---
First published on: Aug 25, 2026 08:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola