---विज्ञापन---
प्रॉफिट के मामले में ‘धुरंधर’ तक को पछाड़ चुकी है ये फिल्म, अब इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाएगी भारत का मान
This Film Surpassed Dhurandhar: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के समीकरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. आज एक ऐसी फिल्म के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. इस फिल्म ने प्रॉफिट कमाने के मामले में 'धुरंधर' जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर मूवी तक को पछाड़ दिया है. अब ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भारत का मान बढ़ाने जा रही है.
फिल्म का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, साल 2025 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, बल्कि साल 2025 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मूवी भी बन गई.
बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ 50 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 97.07 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 122.25 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया. इस गुतराती भक्ति फिल्म ने थिएटर में इतिहास रच दिया.
'धुरंधर’ को भी पछाड़ दिया
इसी के साथ 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' गुजराती सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसके प्रॉफिट मार्जिन ने हजारो करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' को पछाड़ दिया है.
'लालो' का प्रॉफिट मार्जिन
एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्म ‘लालो – कृष्णा सदा सहायते’ ने प्रॉफिट मार्जिन लगभग 24,000% तक दर्ज किया, वहीं, ‘धुरंधर’ का प्रॉफिट मार्जिन 500% से भी कम है. इसके साथ ही इस गुजराती फिल्म ने साल 1975 में आई फिल्म 'जय संतोषी मां' के बनाए गए 6000% प्रॉफिट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाएगी भारत का मान
अंकित सखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में मार्केट प्रीमियर होगा. मेकर्स ने फिल्म का इन्विटेशन पोस्टर शेयर कर ये जानकारी दी है.