---विज्ञापन---

शादी के बंधन में बंधी साउथ स्टार धनुष की ये हीरोइन, पंजाबी दूल्हे संग एक्ट्रेस की वेडिंग फोटो वायरल

Mehreen Pirzada Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली फिल्म खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस महरीन पीरजादा ने शादी कर ली है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्श औलख के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. इस समय उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

महरीन पीरजादा ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी के बारे में बताया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई.

---Advertisement---

महरीन पीरजादा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने सिर्फ इतना लिखा, '26.04.26 #ArshDiMehr'.

शादी की तस्वीरों में महरीन पीरजादा और अर्श औलख बेहद प्यारे और सुंदर लग रहे हैं. हां, लेकिन उनकी शादी की तस्वीरों ने फैंस को पूरी तरह से सरप्राइज कर दिया. महरीन ने 26 अप्रैल, 2026 को हिमाचल प्रदेश के चैल में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच में एक प्राइवेट फंक्शन में अर्श से शादी की.

---Advertisement---

जैसे ही महरीन और अर्श की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हुईं, पायल राजपूत, श्रुति शर्मा, अकासा सिंह, श्रीनिधि शेट्टी, अनसूया भारद्वाज, और सोनल चौहान जैसी कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाइयां दीं.

शादी की तस्वीरों में महरीन गुलाबी रंग के डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी और हेवी ब्राइडल मेकअप से अपना लुक पूरा किया है। वहीं, अर्श औलख ने गुलाबी शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहनकर अपनी दुल्हन का साथ दिया.

महरीन पीरजादा ने साउथ सिनेमा की कई हिट में फिल्मों में काम किया. इसके अलावा, उन्होंने रवि तेजा, गोपीचंद और धनुष जैसे सुपरस्टार के साथ भी स्क्रिन शेयर किया है.

First published on: Apr 27, 2026 08:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.