Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर इस हफ्ते ट्रेंड कर रही ये 5 फिल्में और सीरीज, जबरदस्त है हर एक की कहानी

Prime Video Trending Movies and Series: अगर आप भी इस हफ्ते Prime Video पर कुछ नया और शानदार देखने का प्लान बना रहे हैं तो हमारी ये लिस्ट आपकी काफी मदद कर सकती है.

Prime Video Trending Movies and Series: अगर आप भी ओटीटी लवर्स हैं और हर हफ्ते बेसब्री से नई फिल्मों और सीरीज की रिलीज का इंतजार करते हैं, तो ऐसे ही ओटीटी लवर्स के लिए हमारी नई और बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की ये लिस्ट है. अगर आप भी इस हफ्ते Prime Video पर कुछ नया और शानदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपकी काफी मदद कर सकती है. इससे आपके समय की भी बचत होगी. मजेदार बात तो ये है कि इस लिस्ट की सारी फिल्में और सीरीज Prime Video पर इस हफ्ते ट्रेंड कर रही हैं. चलिए जानते हैं इन 5 ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज के बारे में...  

The Revolutionaries

ये एक पीरियड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है. इसमें भारत के उन स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र क्रांति की थी. सीरीज में क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल, बाघा जतिन, रासबिहारी बोस और प्रतिभा लाहिड़ी की कहानी दिखाई गई है. निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिका में हैं.

---Advertisement---

Waiting Hai

एक्टर दिव्येंदु स्टारर ये वेब सीरीज एक स्कैम थ्रिलर है, जिसके कुल 7 एपिसोड हैं. सीरीज में रेलवे टिकट से होने वाले करोड़ों रुपये के घोटाले के बारे में बताया गया है. इसकी सच्चाई जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस सीरीज में दिव्येंदु के अलावा भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजभर भी अहम किरदारों में हैं.

Adarsh Baal Vidyalaya

ये एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है. इसका प्रिंसिपल कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाने के लिए पूरे स्कूल का कायाकल्प कर देता है. 7 एपिसोड वाली इस सीरीज में एक्टर के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह और प्रसन्ना बिष्ट लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Heartbeats 2

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की हॉस्पिटल ड्रामा सीरीज 'हार्टबीट्स सीजन 2' भी Prime Video पर इस हफ्ते ट्रेंड कर रही है. 20 एपिसोड वाली इस सीरीज को आप MX Player पर फ्री में भी देख सकते हैं.

Achinta: Trial by Law 3

ये फेमस बंगाली कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'Achinta: Trial by Law' का तीसरा सीजन है. इसकी कहानी एडवोकेट अचिंता ऐच और उनके कोर्ट केस के इर्द-गिर्द घूमती है. Prime Video पर लोगों को ये सीरीज भी काफी पसंद आ रही है.    

---Advertisement---
First published on: Sep 16, 2026 03:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola