Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भाई श्रेयस अय्यर को लेकर पजेसिव है Lock Upp 2 की श्रेष्ठा अय्यर, बोलीं- ‘लड़कियां उसके करीब आने…’

---विज्ञापन---

Shresta Iyer Possessive For Brother Shreyas Iyer: फेमस क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर वैसे तो एक पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं, लेकिन इन दिनों श्रेष्ठा नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हालांकि, पहले हफ्ते ही वो शो से बाहर हो गईं. शो से निकलने के बाद श्रेष्ठा अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए काम कर रही हैं. हाल ही में श्रेष्ठा अय्यर ने बताया कि वो अपने भाई श्रेयस अय्यर को लेकर काफी पजेसिव हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कई लड़कियां उनके भाई के करीब आने के लिए उनसे दोस्ती करती हैं. चलिए जानते हैं कि श्रेष्ठा ने क्या कुछ कहा है.

उसके करीब आने के लिए...

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में श्रेष्ठा अय्यर ने अपने 'लॉक अप 2' शो एक्सपीरियंस और क्रिकेटर भाई के बारे में खुलकर बात की. इंटरव्यू में जब श्रेष्ठा से पूछा गया कि क्या किसी लड़की ने श्रेयस के करीब आने के लिए उनसे दोस्ती की थी, इसके जवाब में श्रेष्ठा ने कहा, 'कई लड़कियों ने ऐसा करने की कोशिश की है, लेकिन मैं उनका इरादा समझ गई थी और वक्त रहते मैं उनसे दूरी बना लेती थी.

---Advertisement---

मैं अपने भाई...

श्रेष्ठा ने आगे कहा, 'मैं अपने भाई को लेकर बहुत परेशान रहती हूं. मैं उसके लिए सही लड़की चाहती हूं और जाहिर है कि उस लड़की को वो खुद ही चुनेगा और ये बात जाहिर है कि वो इस बारे में मुझसे पूछेगा.

लकड़ो के इरादों को...

श्रेष्ठा ने आगे कहा, 'वह मुझसे राय जरूर पूछेगा, मुझे उम्मीद है. उस समय मैं अपनी राय दूंगी, चाहे मुझे वह पसंद आए या न आए, क्योंकि एक लड़की ही दूसरी लड़की को समझ सकती है. लकड़े कहते हैं कि वे दूसरे लकड़ों के इरादों को समझ सकते हैं. उसी तरह, एक लड़की दूसरी लड़की के इरादों को समझ सकती है.'

---Advertisement---

'लॉक अप 2' से बाहर होने...

हाल ही में, श्रेष्ठा ने 'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद घर लौटते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि उनका परिवार टीवी पर शो 'लॉक अप 2' देख रहा था, तभी वह अपना सूटकेस लेकर घर में एंट्री लेती हैं. जैसे ही उनके परिवार ने उन्हें देखा, वे खुशी से नाचने लगे. पोस्ट शेयर करते हुए श्रेष्ठा ने लिखा, 'घर वापस आकर बहुत खुश हूं, यहीं मेरी असली जगह है.'  

First published on: Jul 09, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola