---विज्ञापन---
JioHotstar पर आते ही छाई 4 एपिसोड वाली ये भूतिया सीरीज, क्लाइमैक्स देख हिल जाएगा दिमाग
JioHotstar Top Trending Horror Comedy New Series: हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन भूतिया सीरीज है, जिसमें आपको रोंगटे खड़े कर देने वाला हॉरर और गुदगुदाने वाली कॉमेडी भी मिलेगी.
JioHotstar Top Trending Horror Comedy New Series: अगर आप ओटीटी पर हॉरर कॉमेडी फिल्म या सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन सीरीज का ऑप्शन है. इस भूतिया सीरीज में आपको रोंगटे खड़े कर देने वाला हॉरर और गुदगुदाने वाली कॉमेडी भी मिलेगी. सीरीज की कहानी शुरुआत से ही आपको अपने साथ बांध लेगी। इस सीरीज में आपको साइंस वाला एंगल भी देखने को मिलेगा. चलिए आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं.
क्या है सीरीज का नाम?
हम जिस हॉरर कॉमेडी सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'अली बाबा और 40 भूत' है, जिसे आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. ओटीटी पर आते ही यह सीरीज जियोहॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इसके अलावा, इंटरनेट पर इस सीरीज को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं.
सीरीज की कहानी
इस सीरीज की कहानी न्यूरोसाइकोलॉजी एक्सपर्ट अलीशा झूलिया के इर्द-गिर्द घूमती है. उनके पापा लापता हो गए हैं. अपने पापा को ढूंढते हुए अलीशा भूत-प्रेत की अलौकिक दुनिया में पहुंच जाती है. उनका सामना अलग-अलग तरह के भूतों और चुड़ैलों से होता है. इस सफर में अलीशा को अपने कुछ साथी भी मिलते हैं. सीरीज की कहानी आपको हंसाने के साथ-साथ डरने के लिए भी मजबूर करती है.
लोगों को पसंद आ रही है सीरीज
'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज की कहानी आपका भूतों, रहस्यमयी मूर्तियों और अलौकिक शक्तियों से परिचय कराती है. यह भूतिया सीरीज कुल 4 एपिसोड की है, जिनकी अवधि 30-30 मिनट है. सोशल मीडिया पर फैंस इस सीरीज की खूब तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोगों को यह सीरीज कुछ खास पसंद नहीं आई.
सीरीज की कास्ट
केनी बसुमतारी, रोहन गोशे, कोणार्क मुखर्जी और ऋषव अग्रवाल के डायरेक्शन में बनी भूतिया सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' में आशा नेगी, विशाल वशिष्ठ, मृदुल दास, रमनदीप सिंह और मानसी सरघल अहम किरदारों में हैं. सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ की जोड़ी बहुत ही कमाल की लग रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.