---विज्ञापन---
सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज है 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमेक्स देख रह जाएंगे शाॅक
Suspense Thriller: सस्पेंस थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा से भरपूर फिल्में आजकल काफी पसंद की जा रही हैं. ये फिल्में शुरू से लेकर अंततक दर्शकों को बांधे रखती हैं. अगर आप भी किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक बेहद खास और दमदार क्लाइमेक्स वाली फिल्म लेकर आए हैं. अपने रिलीज के वक्त इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा कपल और एक रहस्यमई मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है. इसकी शुरुआत होती है रानी और ऋषु नाम के कपल से, जिनकी जिंदगी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल पाती. ऐसे में कुछ समय बाद रानी की जिंदगी में नील नाम का एक नया लड़का आता है.
भयानक क्लाइमेक्स
इसके बाद फिल्म की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसे देखकर कोई हैरान रह जाता है. आगे की कहानी में एक मर्डर होता है, जिसके बाद ये समझना मुश्किल हो जाता है कि असली गुनहगार आखिर है कौन. अंत में आने वाला क्लाइमेक्स देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, आशीष वर्मा और अदिति चौहान लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है.
तापसी पन्नू और विक्रांत मेस्सी की शानदार कलाकारी
अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस की वजह से फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ ओटीटी पर बड़ी हिट साबित हुई. इसमें तापसी पन्नू और विक्रांत मेस्सी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था.
नेटफ्लिक्स पर करें एन्जॉय
अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो ‘हसीन दिलरुबा’ नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है. इसे आप चाहे घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट है और IMDb पर इसे 6.9 की रेटिंग मिली है.