---विज्ञापन---
रितेश देशमुख की फटकार पर बागेश्वर बाबा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘तोड़-मरोड़ कर…’
Bageshwar Baba Breaks Silence on Ritesh Deshmukh's Rebuke: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाषण के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके लिए रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर उन्हें फटकार लगाई, जिस पर अब धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
दरअसल, हाल ही में बागेश्वर बाबा ने नागपुर में अपने भाषण के दौरान कहा था कि 'छत्रपति शिवाजी महाराज युद्धों से थक गए थे. इसलिए, उन्होंने समर्थ रामदास स्वामी से मिले किया और अपना मुकुट उतारकर संत के चरणों में रख दिया. साथ ही उनसे प्रशासन संभालने के लिए अनुरोध किया.'
बागेश्वर बाबा की छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई ये टिप्पणी फैंस को, महाराष्ट्र के लोगों को और एक्टर रितेश देशमुख को पसंद नहीं आई. रितेश ने बिना नाम लिए X पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए बागेश्वर बाबा की टिप्पणी की आलोचना की और फटकार लगाई थी.
अब के पूरे मामले पर बागेश्वर बाबा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद बागेश्वर बाबा ने अपने बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को पूरी तरह से गलत समझा गया.
बागेश्वर बाबा ने कहा, 'मैं केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और देवी तुलजाभवानी के प्रति अपार श्रद्धा व्यक्त करना चाहता था. हालांकि, मेरे शब्दों का अर्थ तोड़-मरोड़ कर कुछ लोगों ने पेश किया है.'
बागेश्वर बाबा ने आगे कहा, 'मेरे बयान का पूरी तरह से गलत अर्थ निकाला गया है. यदि मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा हो या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.'