---विज्ञापन---
Criminal Justice से ज्यादा खतरनाक-पेचीदा है 7 एपिसोड वाली ये नई सीरीज, क्लाइमेक्स देख खुला रह जाएगा मुंह
MX Player New Crime Mystery Series: अमाजोन एमएक्स प्लेयर पर हाल ही में एक बेहतरीन क्राइम और मिस्ट्री सीरीज आई है, जो कि बहुत ही मजेदार है.
MX Player New Crime Mystery Series: आज के ओटीटी के जमाने में लोगों के पास मनोरंजन के लिए कई सॉर्स और प्लेटफॉर्म मौजूद है. इसी के साथ क्राइम और मिस्ट्री सीरीज की कमी नहीं है. अगर आप कोई ऐसी फिल्म या सीरीज देखना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन क्राइम और मिस्ट्री सीरीज है, जिसे देखने के बाद आप 'क्रिमिनल जस्टिस' की इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस को भूल जाएंगे. इस सीरीज की कहानी आपको अपने साथ आखिर तक बांधकर रखेंगी. चलिए आपको इस सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं.
नई सीरीज का नाम
हम क्राइम और मिस्ट्री सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'आदित्य केस फाइल्स' है, जो हाल ही में अमाजोन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है. इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस से भरी ये सीरीज की कहानी इतनी दमदार और इंगेजिंग है कि कुछ ही दिनों में ट्रेंड के टॉप 10 की लिस्ट में आ गया है.
क्या है कहानी?
इस सीरीज की कहानी एक प्राइवेट डिटेक्टिव आदित्य मजूमदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे-मोटे केस सॉल्व करके कमाई कर रहा था. उसकी जिंदगी उस वक्त अचानक बदल जाती है, जब उसके पास फेमस एक्ट्रेस की बेटी अपनी मां के लिए मदद मांगने पहुंचती है. एक्ट्रेस को शक है कि उसे कोई मारने वाला है. अब इस एक्ट्रेस कौन और क्यों मारना चाहता है?
कमाल का इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस
इसी सवाल का जवाब इस सीरीज में दिया गया है, इस के साथ ही सीरीज की कहानी में हर एक मोड़ पर नए-नए राज खुलासा होता है. सीरीज के हर एपिसोड में एक अलग ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिलता हैं, सीरीज का इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस कमाल का है और देखने लायक है.
सीरीज की खास बात इस सीरीज में खास बात यह है कि ये लंबी-चौड़ी कहानी में उलझने के बजाय सीधे मुद्दे पर आती है. इस 7 एपिसोड वाली सीरीज का लगभग एपिसोड 20 से 25 मिनट का है, यानी आप इसे एक ही दिन खत्म कर सकते है. सोशल मीडिया पर सीरीज को लोगों के काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.