---विज्ञापन---
8 से 14 जून के बीच Netflix पर एक साथ आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज
Netflix New Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. यहां जून का दूसरा हफ्ता दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है. 8 से 14 जून के बीच नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. ये पूरा हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होगा. आइए नेटफ्लिक्स पर आ रहीं इन 7 फिल्मों-सीरीज के बारे में जानते हैं.
भूत बंगला
लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी सिनेमाघरों में खूब पसंद की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की ये फिल्म 12 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है.
स्वीट मैगनोलियास
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'स्वीट मैगनोलियास' का 5वां सीजन 11 जून को रिलीज हो रही है. ये एक फील गुड रोमांटिक सीरीज है. अबतक इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में इसके नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
द एविल लॉयर
क्राइम और थ्रिल से भरपूर सीरीज 'द एविल लॉयर' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की कहानी एक युवा और पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 11 जून को रिलीज हुई थी.
माई फैमिली
'माई फैमिली' का पहला सीजन साल 2025 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब इस सीरीज का दूसरा सीजन 10 जून को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है.
आउटलास्ट द जंगल
'आउटलास्ट द जंगल' एक सर्वाइवल रियलिटी शो है, जो 10 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इस रियलिटी शो को साल 2023 में प्रीमियर किया गया था.
कलर्स ऑफ इविल ब्लैक
'कलर्स ऑफ इविल ब्लैक' एक पॉलिश क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसका पहला सीजन साल 2024 में आया था. अब सीरीज का दूसरा पार्ट 10 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
सेसमे स्ट्रीट
'सेसमे स्ट्रीट' एक शानदार अमेरिकी टीवी शो है. अबतक इस शो के दो सीजन रिलीज आ चुके हैं. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर शो का तीसरा सीजन 8 जून को रिलीज हो रहा है.