Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

VIDEO: वरुण धवन की बेटी लारा की बर्थडे पार्टी में दिखा आलिया भट्ट का खास मॉम मोमेंट, तो राहा का क्यूट अंदाज लूट रहा दिल

वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा की बर्थडे पार्टी से राहा कपूर और आलिया भट्ट का अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मां-बेटी के इस प्यारे मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया.

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Raha Kapoor Viral Video : बॉलीवुड स्टार किड्स से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और इस बार सुर्खियों में हैं आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर. हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा धवन की बर्थडे पार्टी से एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

लारा धवन की बर्थडे पार्टी में दिखा राहा का क्यूट अंदाज

3 जून को हुई लारा धवन की बर्थडे पार्टी को बेहद निजी और बच्चों के लिए खास अंदाज में रखा गया था. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड से जुड़े कई करीबी दोस्त और उनके बच्चे शामिल हुए. पार्टी का माहौल पूरी तरह बच्चों के मनोरंजन पर था, जहां रंग-बिरंगे खेल, बॉल पूल और कई मजेदार एक्टिविटीज का इंतजाम किया गया था.

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में मस्ती करती दिखी नन्ही राहा

वायरल वीडियो में राहा कपूर बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. वह कलरफुल बॉल्स से भरे बड़े बॉल पूल में खेलते हुए दिखाई देती हैं. राहा की मासूमियत और उनकी चंचल हरकतों ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और राहा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

आलिया का प्यारा मॉम मूमेंट कैमरे में हुआ कैद

हालांकि वीडियो का सबसे खास हिस्सा आलिया भट्ट का एक प्यारा सा मॉम मोमेंट है. वीडियो में आलिया ब्लैक ड्रेस में नजर आती हैं और प्ले एरिया के बाहर खड़ी होकर अपनी बेटी पर नजर रखती दिखाई देती हैं. जब राहा खेल में ज्यादा मशगूल हो जाती हैं, तब आलिया प्यार से उन्हें समझाती हैं और सुरक्षित तरीके से खेलने के लिए कहती हैं. मां-बेटी की यह छोटी सी बातचीत फैंस को बेहद पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

दूसरे वीडियो में परिवार संग दिखे वरुण धवन

उधर, पार्टी से जुड़ा एक और वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें नताशा दलाल अपनी बेटी लारा को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि वरुण धवन उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं. परिवार और करीबी दोस्तों के बीच यह खास मौका बेहद भावुक और खुशियों से भरा रहा.

रुण धवन और नताशा दलाल की बेहद खास है लव स्टोरी

बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी लंबे समय से चर्चा में रही है. कॉलेज के दिनों में शुरू हुई उनकी दोस्ती बाद में प्यार में बदली और जनवरी 2021 में दोनों ने अलीबाग में शादी की थी. वहीं, आलिया भट्ट भी इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच शानदार बैलेस बनाए हुए हैं. जल्द ही वह फिल्म Alpha और Love & War में नजर आने वाली हैं. बहरहाल, राहा और आलिया का यह प्यारा वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि स्टार्स के ग्लैमरस जीवन के पीछे भी कुछ बेहद सिंपल और दिल छू लेने वाले फैमिली पल छिपे होते हैं, जिन्हें फैंस देखना खूब पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 06:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola