---विज्ञापन---
‘दृश्यम 2’ डायरेक्टर बने पापा, पत्नी शिवालिका ओबेरॉय ने पहले बच्चे का किया वेलकम

बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों ने दस्तक दे रखी है, रविवार को सुबह जहां दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की तो, वहीं अब इंडस्ट्री के एक और पॉपुलर कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने खुद फैंस को दी है.

'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के घर खुशियों ने दस्तक दी है. शादी के कुछ साल बाद दोनों पहली बार मम्मी-पापा बने हैं और इस खास पल को उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है.

कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए, अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उनकी नन्ही देवी लक्ष्मी शुभ दिन पर उनके जीवन में आई है, और ये उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है. जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार कर दी. हर कोई इस नए चैप्टर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है.

बताया जा रहा है, कि उनकी बेटी का जन्म 19 अप्रैल को हुआ है. इस खुशखबरी ने कपल के परिवार और करीबियों के बीच भी जश्न का माहौल बना दिया है. शादी के करीब तीन साल बाद माता-पिता बनने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही है.

अभिषेक और शिवालिका की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2020 में फिल्म 'खुदा हाफिज' के दौरान हुई थी. काम के दौरान शुरू हुई, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने साल 2023 में शादी रचाई और अब अपने पहले बच्चे के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिवालिका ओबेरॉय ने 'ये साली आशिकी' और 'खुदा हाफिज' जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है. प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं, और फैंस के साथ अपने खास पल शेयर करती रहीं. अब फैंस को उनकी बेटी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है.

वहीं, अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 2' और 'उड़ता चमन' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. अब पापा बनने के बाद उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया है.