Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरी शादी के लिए हिंदू से बनीं मुस्लिम, बेटे को दी मजहबी तालीम, अब भावुक होकर एक्ट्रेस ने कही दिल की बात

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई ऐसे कपल हैं, जिन्होंने प्यार के सामने धर्म की दीवार को तोड़ गिराया, और अपने प्यार को उसकी मंजिल तक पहुंचाया, आज हम आपको एक एसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाकर दूसरी शादी की, और अब वो अपने बेटे को मजहबी तालीम भी दे रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है, लेकिन इस बीच वो इमोशनल होकर दिल की बात फैंस के साथ शेयर करती भी नजर आईं.

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनीं दीपिका कक्कर (Dipika Kakar) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. गंभीर बीमारी से जूझते हुए, भी दीपिका हिम्मत नहीं हार रही हैं, और लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं.

---Advertisement---

हाल ही में अपने नए व्लॉग में दीपिका ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि उनका नया ट्रीटमेंट शुरू होने वाला है, जिसे लेकर वो काफी नर्वस और चिंतित हैं. अस्पताल जाने से पहले दीपिका काफी इमोशनल हो गईं, और उन्होंने अपने दिल की बात शेयर की.

दीपिका ने कहा, कि ये समय उनके लिए बहुत कठिन है. उन्होंने बताया, कि उनके आसपास मौजूद सभी लोग उन्हें हिम्मत देने के लिए मुस्कुराते रहते हैं, लेकिन वो समझती हैं, कि अंदर से हर कोई डरा हुआ है. खुद उनके मन में भी डर है, लेकिन फिर भी वो मुस्कुराकर हर स्थिति का सामना करने की कोशिश करती हैं. उन्होंने अपने परिवार का जिक्र करते हुए, कहा कि उनकी मां और सास भी अपनी चिंता छिपाकर उन्हें हौसला देती हैं, और दुआ करती हैं. दीपिका ने बताया, कि यही प्यार और सपोर्ट उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है.

---Advertisement---

इसी व्लॉग में दीपिका ने अपने करीब 3 साल के बेटे रुहान की एक प्यारी झलक भी दिखाई. वीडियो में दीपिका अपने बेटे को नमाज़ सिखाती नजर आईं. छोटा सा रुहान भी मां के बताए अनुसार नमाज़ पढ़ने की कोशिश करता दिखा, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए.

दीपिका ने अपने फैंस का भी दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, कि लोगों की दुआएं और प्यार ही उन्हें इस मुश्किल वक्त में मजबूत बनाए हुए हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया, कि वो काफी समय से लो फील कर रही हैं, लेकिन फिर भी अपने फैंस के लिए लगातार व्लॉग बनाती रहेंगी.

---Advertisement---

वहीं दूसरी तरफ, उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने भी अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है. शोएब ने बताया, कि वो करीब एक साल बाद दोबारा जिम जाने लगे हैं. उन्होंने कहा, कि दीपिका की तबीयत और अन्य जिम्मेदारियों की वजह से वो अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने फिर से खुद को फिट रखने का फैसला किया है.

दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2018 में शोएब इब्राहिम से शादी की थी. इस शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था, और अब वो अपने पति के धर्म को फॉलो करती हैं. बता दें, ये दीपिका की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साल 2011 में रौनक सैमसन से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद दीपिका की जिंदगी में शोएब आए, और दोनों ने साथ में नई शुरुआत की.

---Advertisement---

आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं, और अपने बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं. हालांकि, इस समय दीपिका की हेल्थ को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन उनकी हिम्मत और परिवार का साथ उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत दे रहा है.

First published on: Apr 08, 2026 11:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola