---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: कौन हैं अहिदा सरमाई? मेजर इकबाल की बेटी बन रातोंरात बनी स्टार, जानें कैसे मिला ये अहम किरदार

Dhurandhar 2: इस वक्त मनोरंजन जगत में आदितय धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बवाल काटकर रख दिया है, देश ही नहीं विदेशी धर्ती पर भी ये फिल्म रिकॉर्ड बना रही है, इस फिल्म में जितनी आदितय धर ने मेहनत की है, उतनी ही उनकी पूरी टीम और फिल्म के हर एक किरदार ने की है, जिसकी झलक स्क्रीन पर साफ झलकती नजर आई.

फिल्म में एक नन्हीं कलाकार ने अपनी मासूमियत और जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. जिसका नाम है अहिदा सरमाई, जिन्होंने फिल्म में मेजर इकबाल की बेटी का किरदार निभाया है, ये किरदार कहानी में इमोशनल गहराई को जोड़ता नजर आया.

उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल जैसे एक्सपीरियंस कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना आसान नहीं होता, लेकिन अहिदा ने अपने कॉन्फिडेंस और सादगी से ये चैलेंज बखूबी निभाया.

अहिदा डाउन सिंड्रोम से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने इसे कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उनकी एक्टिंग में जो सच्चाई और भावनाएं दिखती हैं, वही उन्हें खास बनाती हैं. यही वजह है, कि दर्शक उनके किरदार से खुद को जोड़ पा रहे हैं.

फिल्मों के अलावा अहिदा थिएटर की दुनिया में भी सक्रिय हैं. वो 'रामायण', 'आशा की किरण' और 'वो खुला आसमान' जैसे स्टेज नाटकों में काम कर चुकी हैं. एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें पेंटिंग का भी शौक है. उनकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी राष्ट्रपति भवन और नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर लग चुकी है.

उपलब्धियों की बात करें, तो अहिदा 'मिस इंडिया (डाउन सिंड्रोम) 2022' और 'मिस दिल्ली (विशेष बच्चे) 2024' में रनर-अप रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने 'मकतूब' और 'बेबाकीन' जैसी शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है.

अहिदा को इस फिल्म में मौका कैसे मिला, इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है. दरअसल, इंस्टाग्राम पर उनके एक डांस वीडियो पर मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की टीम की नजर पड़ी. इसके बाद उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया और अगले ही दिन उनका सिलेक्शन हो गया.

अहिदा की मां के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्शन आदित्य धर ने सेट पर अहिदा के लिए बेहद सहज माहौल बनाया, जिससे वो बिना किसी दबाव के अपना बेस्ट दे सकीं.

अपनी मासूमियत, मेहनत और टैलेंट के दम पर अहिदा सरमाई आज हर किसी का दिल जीत रही हैं. 'धुरंधर 2' उनके करियर की शानदार शुरुआत साबित हो रही है.

First published on: Mar 30, 2026 11:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.