Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 का टीजर रिलीज होते ही ये क्या बोल बैठीं Shweta Tiwari, फोटोज देखकर धड़केगा Rehman Dakait का भी दिल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने आखिरकार वह धमाका कर दिया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. कल इंस्टाग्राम पर 'Tomorrow 12:12' का सस्पेंस क्रिएट करने के बाद, आज ठीक उसी समय पर 'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है.. टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. इसी बीच, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें वह इस फिल्म के खुमार में डूबी नजर आ रही हैं.

रणवीर सिंह और आदित्य धर ने खत्म किया सस्पेंस- बीते दिन रणवीर और आदित्य धर की इंस्टाग्राम स्टोरी ने जो हलचल मचाई थी, उसका राज खुल गया है. टीजर के रिलीज होते ही साफ हो गया है कि रणवीर सिंह एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर एक्शन और रोमांच से भरपूर है, जिसे देखकर फैंस इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं.

श्वेता तिवारी का 'चिल मोड' और धुरंधर का जादू - फिल्म का क्रेज सिर्फ आम जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि टीवी जगत की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के जादू से नहीं बच पाई हैं. श्वेता ने हाल ही में अपने बेडरूम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वह अपनी थकान मिटाने के लिए दोबारा से 'धुरंधर' देख रही हैं.

हाथ में किताब और स्क्रीन पर धुरंधर- श्वेता तिवारी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह काफी फ्रेश और रिलैक्स्ड लग रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके नाइट रूटीन में खाना, पढ़ाई और 'धुरंधर' फिल्म को दोबारा देखना शामिल है. फोटो में उनके हाथ में रमेश मेनन की किताब 'देवी' भी देखी जा सकती है. श्वेता का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है कि वह कैसे काम के बाद खुद को एंटरटेन करती हैं.

श्वेता तिवारी का लुक- टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने लुक और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. वहीं जब उन्होंने धुरंधर मूवी दोबारा देखते हुए फोटोज शेयर की, तो वह और भी चर्चाओं में आ गईं. फिलहाल फैंस उनकी फोटोज को खूब लाइक करते हुए कमेंट्स भी कर रह हैं.

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आई बाढ़- 'धुरंधर 2' का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे जैसे ही रिलीज हुआ, देखते ही देखते यह यूट्यूब और ट्विटर (X) पर ट्रेंड करने लगा. रणवीर सिंह के नए लुक और फिल्म के सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस का कहना है कि आदित्य धर ने एक बार फिर जादू बिखेरा है और रणवीर का एक्शन पहले से कहीं ज्यादा घातक लग रहा है.

ओटीटी पर भी बरकरार है 'धुरंधर' का जलवा- फिल्म के पहले भाग ने ओटीटी पर पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. श्वेता तिवारी का फिल्म को दोबारा देखना इस बात का सबूत है कि इस फिल्म की रिकॉल वैल्यू बहुत ज्यादा है. अब 'धुरंधर 2' के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है और लोग अब इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Feb 03, 2026 12:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.