---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ ने रिलीज से पहले ही किया 245 करोड़ का कलेक्शन, पहले पार्ट से भी ज्यादा की कमाई!

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस की चर्चाओं में सबसे ऊपर है. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच इतना जबरदस्त क्रेज है कि इसने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. बिना एक भी टिकट बेचे फिल्म ने करोड़ों का मुनाफा कमाकर सबको हैरान कर दिया है.

ओटीटी डील से हुई मोटी कमाई- पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही अपना बजट वसूलना शुरू कर दिया है. फिल्म के डिजिटल राइट्स यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की डील 150 करोड़ रुपये में फाइनल हुई है. यह आंकड़ा बताता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को फिल्म की सफलता पर कितना भरोसा है.

सैटेलाइट और टीवी राइट्स का जलवा- फिल्म की कमाई सिर्फ ओटीटी तक सीमित नहीं है. सभी भाषाओं के सैटेलाइट राइट्स यानी टीवी पर टेलीकास्ट करने के अधिकार 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इसका मतलब है कि फिल्म भविष्य में जिस भी चैनल पर दिखाई जाएगी, उसने मेकर्स को अभी से भारी-भरकम कीमत चुका दी है.

म्यूजिक राइट्स से बरसा पैसा- फिल्म के गानों और म्यूजिक राइट्स की डील भी काफी चर्चा में है. 'धुरंधर 2' के गानों के अधिकार 45 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं. ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स को मिलाकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही कुल 245 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.

पहली फिल्म के मुकाबले 100 करोड़ का बड़ा उछाल- दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की पहली कड़ी 'धुरंधर' के सभी राइट्स करीब 140 करोड़ रुपये में बिके थे. उसकी तुलना में 'धुरंधर 2' को 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का फायदा हुआ है. पिछली फिल्म की 1300 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई ने इसके सीक्वल के लिए मार्केट में बहुत बड़ा बज क्रिएट कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' से होगी टक्कर- रणवीर सिंह की यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. इसी दिन सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज हो रही है. दोनों बड़ी फिल्मों के बीच होने वाली इस सीधी टक्कर पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों ही फिल्मों के पास विशाल फैन बेस है.

First published on: Feb 07, 2026 09:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.