---विज्ञापन---
सिर्फ 1 सीन पर अड़े एक्टर, बेटी ने बदली सोच… फिर जिस फिल्म को ठुकराया था उसी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल
एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने जी-तोड़ मेहनत की लेकिन उनके हाथ में वो सफलता नहीं लगी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी, ऐसी ही एक एक्टर है, जो इन दिनों सोशल मीडिया सेंसशन बन चुका है, उसने बताया कैसे एक फिल्म को करने से उसने मना कर दिया था, बस क्योंकि उनका रोल थोड़ा छोटा था, लेकिन बाद में वो फिल्म सुपरहिट रही.
कभी-कभी छोटा मौका भी बड़ी सफलता की वजह बन जाता है. ऐसा ही हुआ दिग्गज एक्टर राकेश बेदी के साथ, उन्होंने हाल ही में खुलासा किया, कि उन्होंने एक समय पर एक बड़ी फिल्म को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था, क्योंकि उसमें उनका रोल बहुत छोटा था, लेकिन बाद में उसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.
आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में राकेश बेदी को एक छोटा लेकिन अहम किरदार ऑफर हुआ था. जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया, क्योंकि रोल छोटा था, लेकिन बाद में जब उनकी बेटी रितिका ने उन्हें समझाया तो उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भर दी.
राकेश बेदी ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें समझाया कि नए डायरेक्टर्स को मौका देना चाहिए, और एक्सपीरियंस्ड कलाकारों का साथ बेहद जरूरी होता है. बेटी की बात से सहमत होकर आखिरकार, उन्होंने ये फिल्म साइन कर ली. फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट साबित हुई.
इसमें राकेश बेदी ने एक ISI एजेंट का किरदार निभाया, जो असल में RAW के लिए काम करता है. उनके रोल का ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आया, और उन्होंने अपनी छोटी सी भूमिका से भी गहरी छाप छोड़ी.
अब एक बार फिर राकेश बेदी चर्चा में हैं, इस बार 'धुरंधर 2' की सक्सेस को लेकर... रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में उनका किरदार जमाल जमीली खूब वायरल हो रहा है. उनका डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, और यूथ के बीच खासा पॉपुलर हो गया है.
हैरानी की बात तो ये है, कि जिस तरह 'उरी' में छोटा रोल उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ था, उसी तरह 'धुरंधर 2' ने भी उनके करियर को नई ऊंचाई दी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
तो ये कहना गलत नहीं होगा, कि ये कहानी एक अहम सीख देती है, कभी भी किसी मौके को छोटा समझकर ठुकराना नहीं चाहिए. सही समय पर लिया गया एक छोटा फैसला भी जिंदगी बदल सकता है.