Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

3 बच्चों की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण! दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद फैंस ने कहा- ‘वो मजाक…’

Deepika Padukone Wants to Three Childrens: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फैंस के साथ एक गुड न्यूज करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल को फैंस और फिल्मी सितारों की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं. इसी बीच दीपिका का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइन्ट पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ अपनी मां दीपिका की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिख आ रही है. कुछ ही देर में इस पोस्ट को 41 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए. हर कोई कपल को बधाई देने लगा.

इसी बीच दीपिका का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें दीपिका अपने मदरहुड और बड़ी फैमिली प्लानिंग के बारे में बता रही हैं. इसमें उन्होंने बताया कि वो ढेर सारे बच्चे पैदा करना चाहती हैं.

साल 2017 में राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि 'मरने से पहले मुझे जो एक काम करना है, वह है ढेर सारे बच्चे पैदा करना. मैं बस यही चाहती हूं.'

दीपिका ने इंटरव्यू में कहा, 'अगर मैं एक्ट्रेस नहीं होती, तो मुझे नहीं पता कि मैं क्या कर रही होती. लेकिन उम्मीद है कि मेरे आस-पास बच्चे होते. तीन छोटे बच्चे, इधर-उधर भागते-भागते. उम्मीद है कि इतना काम होता कि मैं उन्हें शूटिंग पर ले जा पाती. मेरा एक खुशहाल परिवार होता.'

दीपिका के इस इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर करते हुए फैंस ने कैप्शन में लिखा, 'वह सचमुच मजाक नहीं कर रही थी, भगवान उसका भला करें.'

इसके अलावा दीपिका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में France24.com को इंटरव्यू देते हुए कहा कि उन्हें कई सारे बच्चे और कई पोते-पोतियां और एक अच्छा जीवन चाहिए. यह उनका एक बड़ा सपना हैं. बता दें कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका की पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था.

First published on: Apr 20, 2026 01:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.