---विज्ञापन---
दीपिका पादुकोण के अलावा इन हसीनाओं के घर पर भी गूंजने वाली हैं किलकारियां, नाम जानकर झूम उठेंगे आप

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए साल 2026 बेहद लकी रहा है, जहां खूबसूरत जोड़ियों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, तो कई आने वाले वक्त में दूसरे बच्चे के मम्मी-पापा बनने वाले हैं, हाल ही में 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने दूसरे बच्चे के आने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. आइए जानते हैं, उन हसीनाओं के बारे में, जो इस इस साल मां बनने वाली हैं.

कई बड़ी एक्ट्रेसेस इस साल मां बनने वाली हैं, तो कुछ के घर हाल ही में नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है. सबसे ज्यादा चर्चा में हैं दीपिका पादुकोण, जिन्होंने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की खबर देकर फैंस को खुश कर दिया. रणवीर सिंह और दीपिका एक बार फिर पैरेंट्स बनने जा रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

वहीं, फिल्म 'दृश्यम 2' डायरेक्टर अभिषेक पाठक और उनकी एक्ट्रेस पत्नी शिवालेका ओबेरॉय के घर भी खुशियां आई हैं. शादी के तीन साल बाद कपल ने अपनी जिंदगी में बेटी का स्वागत किया है. इस गुड न्यूज के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2026 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है.

इस लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी शामिल है. सोनम दूसरी बार मां बनी हैं, उन्होंने अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है, और कपूर फैमिली में फिर से खुशियों का माहौल है. उनके फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हैं.

वहीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी 2026 में मां बनने वाली हैं. इसके अलावा शिवालेका ओबेरॉय के घर जहां बेटी का जन्म हो चुका है, वहीं एक्ट्रेस प्रिया मोहन भी इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

बहरहाल, साल 2026 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेबी न्यूज से भरा हुआ है. एक के बाद एक आ रही इन खुशखबरियों ने फैंस को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है. अब सभी को इन स्टार्स के घर आने वाले नन्हे मेहमानों का बेसब्री से इंतजार है.