Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

क्या Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी का पड़ रहा Raaka पर असर? मेकर्स का बड़ा खुलासा

Deepika Padukone Film Raaka Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ एक्ट्रेस के फैंस उन्हें इस नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं, वहीं, कुछ लोगों ने प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका के काम करने को लेकर परेशानी व्यक्त की. इसी बीच अल्लू अर्जुन के साथ आ रही दीपिका की फिल्म 'राका' को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में उनके रोल कम कर दिए गए हैं. अब इन अफवाहों पर फिल्म के मेकर्स का रिएक्शन सामने आया है.

'राका' की फिल्म टीम ने इन अफवाहों पर जवाब देने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए एक बयान जारी किया है. फिल्म की टीम ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इन्हें बेबुनियाद बताया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से जारी किए गए एक बयान में फिल्म टीम ने कहा, 'सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है. दीपिका पादुकोण 'राका' में एक इम्पोर्टेंट किरदार निभा रही हैं, और सेट पर जबरदस्त एनर्जी के साथ शूटिंग चल रही है.'

दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के साथ ही ये भी ऐलान किया कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान भी एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग जारी रखेंगी. एक सूत्र ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण 'राका' के लिए डीप एक्शन सीन शूट कर रही हैं.

बता दें कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'राका' के अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी नजर आने वाली हैं. दोनों फिल्मों की रिलीज डेट तय हो चुकी है.

First published on: Apr 23, 2026 01:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.