---विज्ञापन---

‘खाने में मरे हुए चूहे और कॉकरोच…’ एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खुलासा, बोलीं- ‘बिग बॉस के घर में…’

Actress Shocking Reveal on Bigg Boss Marathi 6: इस समय इंटरनेट पर 'बिग बॉस मराठी 6' काफी ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, शो की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनाली राउत ने 'बिग बॉस मराठी 6' के मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपने शरीर के कुछ वीडियो शेयर किए हैं. जिसमें उन्होंने अपनी पीठ, पैर, हाथ और गले समेत पूरे शरीर पर पड़े चकत्ते और छोटे-छोटे दानों के निशान दिखाए हैं.

इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में कई टेक्स्ट के जरिए 'बिग बॉस मराठी 6' के मेकर्स पर आरोप लगाए हैं. इन टेक्स्ट में सोनाली ने बताया कि शो के दौरान उन्हें काफी मेंटल और फिजिकल दर्द झेलना पड़ा.

सोनाली ने ये भी कहा कि शो में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था बहुत अनहाइजेनिक थी, जिसके कारण उन्हें पूरे शरीर पर खुजली नाम की बीमारी हो गई है. इसके साथ ही साल सोनाली ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए.

सोनाली ने लिखा, 'रसोई में चूहे किराने का सामान कुतर रहे हैं. खाने से कॉकरोच निकल रहे हैं. सजा के तौर पर 17 कंटेस्टेंट के लिए सिर्फ एक वॉशरूम है. वॉशरूम के अंदर लोग स्मोकिंग करते थे, खाना खाते थे, चिकन, अंडे, कूड़ा-करकट, और मरे हुए चूहे इधर-उधर पड़े रहते थे.

सोनाली ने लिखा, 'दूसरे हफ्ते तक उन लोगों को सिर्फ 17 टूथब्रश और रेजर ही दिए गए थे. सामान की कमी की वजह से लोग एक-दूसरे के नैपकिन और तौलिये इस्तेमाल करते थे.'

सोनाली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चकाचौंध के पीछे शोषण की एक काली सच्चाई छिपी है. मैंने भरोसे के साथ 'बिग बॉस मराठी 6' में कदम रखा था, लेकिन एक बीमारी लेकर निकली. अब मकर्स को जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है.'

First published on: Apr 19, 2026 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.