---विज्ञापन---

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ में दिखी कांटे की टक्कर, जानें कितना हुआ कलेक्शन

300 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार बॉर्डर 2- सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे हो चुके हैं. रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने रात तक 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस शानदार कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 299.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह फिल्म अब बस कुछ ही लाख की दूरी पर है जिसके बाद यह आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

300 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार बॉर्डर 2- सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने रात तक 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस शानदार कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 299.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह फिल्म अब बस कुछ ही लाख की दूरी पर है जिसके बाद यह आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

पहले हफ्ते में ही रच दिया था इतिहास- 'बॉर्डर 2' ने अपनी शुरुआत 30 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ की थी. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 224.25 करोड़ रुपये का विशाल कलेक्शन कर लिया था. हालांकि दूसरे हफ्ते में कमाई थोड़ी गिरकर 70.15 करोड़ रही, लेकिन देशभक्ति का जज्बा अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहा है.

मर्दानी 3 के कलेक्शन में शनिवार को बढ़त- रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का आज नौवां दिन है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को अच्छा उछाल देखा गया और इसने रात तक 1.64 करोड़ रुपये कमाए. पिछले दो दिनों से फिल्म की कमाई 1.85 करोड़ के आसपास रुकी हुई थी, लेकिन वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने से मेकर्स को राहत मिली है. फिल्म की कुल कमाई अब 29.79 करोड़ रुपये हो गई है.

नौ दिनों का सफर और धीमी रफ्तार- 30 जनवरी को रिलीज हुई 'मर्दानी 3' ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ और तीसरे दिन सबसे ज्यादा 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट आई और यह 2 करोड़ की रेंज में सिमट गई. हालांकि सामाजिक मुद्दे पर आधारित होने के कारण इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है.

रविवार को बड़ी कमाई की उम्मीद- बॉक्स ऑफिस के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए रविवार का दिन दोनों ही फिल्मों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. 'बॉर्डर 2' कल आसानी से 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी, जबकि 'मर्दानी 3' की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द 35 करोड़ के करीब पहुंच सके. दोनों ही फिल्में अपनी अलग-अलग कैटेगरी में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं.

First published on: Feb 07, 2026 11:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.