---विज्ञापन---
क्या सच में अलग हो रहे हैं मौनी रॉय और सूरज नांबियार? जानें कौन हैं एक्ट्रेस के करोड़पति हसबैंड
टीवी और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मॉनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, मौनी की करीबी दोस्त दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी सूरज को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.
कपल के रिश्ते में आई खटास?
हालांकि, अब तक मौनी या सूरज की तरफ से तलाक या रिश्ते में खटास को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. खास बात ये है, कि मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं. ऐसे में फैंस लगातार अंदाज लगा रहे हैं, कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है.
कौन हैं सूरज नांबियार?
अगर बात करें, सूरज नांबियार की... तो वो फिल्मी दुनिया से नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं. सूरज एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर और बिजनेसमैन हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और लंबे समय से दुबई में रियल एस्टेट और एसेट मैनेजमेंट के कारोबार से जुड़े हुए हैं.
कितनी है सूरज नांबियार की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज की कुल नेटवर्थ करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. मुंबई और दुबई में उनकी कई लग्जरी प्रॉपर्टीज भी हैं. मौनी और सूरज की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
कैसे हुई थी सूरज-मौनी की मुलाकात?
दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2022 में गोवा में शादी कर ली.
क्यों थी दोनों की शादी बेहद खास?
उनकी शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. जिसपर फैंस ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था.
वर्कफ्रंट पर मौनी रॉय
वर्कफ्रंट की बात करें, तो मौनी रॉय जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. वो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई देंगी. इसके अलावा वो 'ब्रह्मास्त्र' के सेकंड पार्ट को लेकर भी चर्चा में हैं.