---विज्ञापन---
‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा संग इश्क लड़ाने वाली ये एक्ट्रेस कौन? जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा
Who Is Sadia Khateeb: 'दादी की शादी'फिल्म जिसकी लंबे समय से चर्चा हो रही थी, आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फिल्म में नीतू कपूर से लेकर कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म को लेकर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो सादिया खतीब हैं, जो कपिल शर्मा के साथ जमकर इश्क लड़ा रहीं हैं.
कौन हैं सादिया खतीब?
कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' हल्के-फुल्के फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही जिस चेहरे की सबसे ज्यादा चर्चा शुरू हो गई है, वो हैं एक्ट्रेस सादिया खतीब. फिल्म में वो कपिल शर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं, और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है.
कश्मीर से है गहरा नाता
कई लोग अब जानना चाहते हैं, कि आखिर सादिया खतीब कौन हैं, और बॉलीवुड में उनका सफर कैसे शुरू हुआ. जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में जन्मीं सादिया का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली सपना एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना है.
इस फिल्म से किया डेब्यू
सादिया ने साल 2020 में 'शिकारा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सादिया की मासूमियत और एक्टिंग ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा.
इस फिल्म से मिली बड़ी पहचान
इसके बाद उन्हें बड़ा मौका मिला अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' में... इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनने लगी. इसके बाद वो 'द डिप्लोमैट' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर की.
'दादी की शादी' से फिर आईं चार्चा में
अब 'दादी की शादी' में सादिया का नया अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है. खास बात ये है, कि कपिल शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आ रही है.
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें, तो सादिया जल्द ही फिल्म 'सिला' में नजर आएंगी. इस फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जो 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे.