Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं रश्मिका मंदाना के पिता? क्या करती हैं मां; एक्ट्रेस ने देखी ऐसी गरीबी, नहीं थे खिलौने खरीदने के भी पैसे

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मुस्कान और दमदार एक्टिंग से दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना अब जिंदगी के नए चैप्टर में कदम रखने जा रही हैं. अपने लव ऑफ लाइफ विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका की शादी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. कपल ने अपनी शादी को 'VIROSH' नाम दिया है, जो फैंस के बीच पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है. ऐसे में लोग रश्मिका और उनकी फैमिली के बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं, कौन हैं नेशनल क्रश के मम्मी-पापा और क्या करते हैं वो?

आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाली रश्मिका का सफर आसान नहीं रहा. ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने वो दौर देखा है, जहां घर में खिलौने खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे. नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली रश्मिका ने मेहनत और हौसले के दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जो काबिल-ए-तारीफ है.

---Advertisement---

रश्मिका के पिता मदन मंदाना पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं. कर्नाटक के विराजपेट में उनका कॉफी एस्टेट है, और वे एक फंक्शन हॉल के भी मालिक हैं. वहीं, रश्मिका की मां सुमन मंदाना हाउसवाइफ हैं. परिवार में रश्मिका की एक छोटी बहन भी है, जिनसे वे काफी क्लोज हैं.

हालांकि, आज परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था. एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था, कि बचपन में उनके परिवार को गंभीर फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजरना पड़ा था. घर ढूंढने और किराया देने तक में मुश्किलें आती थीं. हालात इतने खराब थे, कि माता-पिता बेटी के लिए खिलौने भी नहीं खरीद पाते थे.

---Advertisement---

उस समय रश्मिका बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं. घर की परेशानियों का असर उनकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ा. वे अपनी बात खुलकर कह नहीं पाती थीं, दोस्त बनाना उनके लिए मुश्किल हो गया था. स्कूल में लोग उन्हें गलत समझते थे. ऐसे वक्त में उनकी मां उनके लिए ढाल बनकर खड़ी रहीं. रश्मिका मानती हैं, कि मां ने ही उन्हें हिम्मत दी, इंस्पायर किया और आगे बढ़ने का जज्बा सिखाया.

शुरुआत में रश्मिका के पिता चाहते थे, कि बेटी पारिवारिक बिजनेस संभाले, लेकिन रश्मिका का दिल एक्टिंग में बसता था. उन्होंने अपने सपने को चुना और आज साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं. साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी रश्मिका अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं.

---Advertisement---

बहरहाल, रश्मिका और उनकी फैमिली का गरीबी से ग्लैमर तक का ये सफर बताता है, कि हालात चाहे जैसे हों, अगर हौसला मजबूत हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं, और रश्मिका मंदाना इसकी जीती-जागती मिसाल हैं.

First published on: Feb 26, 2026 11:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola