---विज्ञापन---

67 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं Neetu Kapoor, जानें कौन है उनका ऑनस्क्रीन दूल्हा? जो साउथ में देता है रजनीकांत को टक्कर

Daadi Ki Shaadi: 67 की उम्र में फिर दुल्हन बनेंगी Neetu Kapoor और इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. हालांकि, ये शादी असल जिंदगी में नहीं, बल्कि उनकी फिल्म Daadi Ki Shaadi जो 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तकर दे रही है. खास बात ये है, कि इस फिल्म में नीतू कपूर के अपोजिट साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार R. Sarathkumar नजर आने वाले हैं.

दादी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी

फिल्म मई 2026 में रिलीज होने जा रही है, और इसकी कहानी एक ऐसी दादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उम्र की परवाह किए बिना जिंदगी को अपने अंदाज में जीना चाहती है. फिल्म में नीतू कपूर एक खुशमिजाज और जोशीली दादी बनी हैं, जो दोबारा प्यार में पड़ती हैं और शादी करने का फैसला लेती हैं.

---Advertisement---

कौन हैं सरथकुमार?

दिलचस्प बात ये है, कि R. Sarathkumar इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपना ऑफिशियल डेब्यू कर रहे हैं. हिंदी बेल्ट के कई दर्शकों के लिए उनका नाम नया हो सकता है, लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनका स्टारडम किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है. तमिल सिनेमा में उन्हें सुप्रीम स्टार के नाम से जाना जाता है.

150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

सरथकुमार ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 90 के दशक में उन्होंने Suryan और Nattamai जैसी फिल्मों से जबरदस्त पहचान बनाई थी. उनकी दमदार पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी फैंस को खूब पसंद आती है.

---Advertisement---

इस क्षेत्र के भी महारथी रह चुके हैं सरथकुमार

बहुत कम लोग जानते हैं, कि फिल्मों में आने से पहले सरथकुमार पत्रकारिता से जुड़े हुए थे. इसके अलावा वो शानदार बॉडीबिल्डर भी रह चुके हैं. साल 1974 में उन्होंने 'मिस्टर मद्रास यूनिवर्सिटी' का खिताब भी जीता था.

राजनीति में भी किया कमाल

फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. R. Sarathkumar राज्यसभा सांसद और विधायक के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वहीं उनकी पत्नी Radhika Sarathkumar टीवी और साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं.

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

अब बॉलीवुड में उनकी एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं पहली बार स्क्रीन पर नीतू कपूर और सरथकुमार की जोड़ी देखना दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प एक्सपीरियंस होने वाला है.

First published on: May 08, 2026 09:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.