---विज्ञापन---

कौन हैं प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड? जिनका है पाकिस्तान के मोहम्मद अली जिन्ना से गहरा नाता

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका पाकिस्तान से संबंध रहा है. जैसे कि आज भी कपूर खानदान की हवेली पाकिस्तान में है, लेकिन वह जर्जर पड़ी है. उसी तरह कुछ ऐसे कलाकार और भारत के कई बिजनेसमैन भी है, जिनका पाकिस्तान से रिश्ता रहा है. वहीं, आज हम प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करेंगे, जिनका मोहम्मद अली जिन्ना से नाता रहा है. इतना ही नहीं वह IPL टीम के को-ओनर भी हैं.

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया कर चुके हैं एक दूसरे को डेट

बॉलीवुड की 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालिक की हैं. लेकिन उन्होंने अपनी इस टीम की शुरुआत अपने एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया के साथ मिलकर की थी. दोनों ने 2005 से लेकर 2009 तक एक दूसरे को डेट किया था. लेकिन एक वक्त के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.

प्रीति ने नेस के खिलाफ दर्ज की थी FIR

दरअसल, प्रीति जिंटा और नेस वाडिया साल 2009 में अलग हो गए थे. खबरों के मुताबिक नेस वाडिया की मां मौरीन वाडिया एक्ट्रेस को पसंद नहीं करती थी. जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया था. इतना ही नहीं साल 2014 में प्रीति ने नेस वाडिया के खिलाफ आईपीएल मैच में बदसलूकी और धमकी देने को लेकर पुलिस केस दर्ज किया था. जिसके बाद साल 2018 में दोनों के बीच सुलह हो गई थी, क्योंकि नेस ने तब प्रीति से माफ़ी और उसके बाद उन्होंने केस वापस ले लिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रीति के ये एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया का पाकिस्तान के मोहम्मद अली जिन्ना से गहरा नाता है. चलिए जानते हैं.

मोहम्मद अली जिन्ना से क्या है नेस वाडिया का नाता

नेस वाडिया एक बिजनेसमैन है, जो वाडिया ग्रुप्स के वारिस हैं और आपीएल टीम पंजाब किंग्स के को-ओनर भी हैं. वो पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के परपोते हैं. दरअसल, नेस वाडिया की दादी, दीना वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती संतान थीं. दीना वाडिया ने भारतीय बिजनेसमैन नेविल वाडिया से शादी की थी. उन्होंने एक पारसी परिवार में शादी की थी.

मोहम्मद अली जिन्ना के परपोते हैं नेस वाडिया

नेस वाडिया नुस्ली वाडिया के बेटे हैं, जिन्होंने पूर्व एयर होस्टेस मॉरीन वाडिया से शादी की थी. इस तरह से नेस वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी के पोते हैं. वहीं, नेस की दादी दीना का 98 साल की उम्र में 2017 में निधन हो गया था.

कौन हैं नेस वाडिया

बता दें कि नेस वाडिया का जन्म मुंबई में पारसी परिवार में हुआ था. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में एम.एससी की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2001 में बॉम्बे डाइंग में काम किया. नेस, वाडिया ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं. वह गोएयर, ब्रिटानिया, वाडिया टेक्नो इंजीनियरिंग सर्विसेज और बॉम्बे डाइंग के मालिक हैं.

First published on: Apr 24, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.