---विज्ञापन---
कौन हैं Leja Leja गर्ल Nina Sarkar? जो रातों रात बनी मिलियन डॉलर कंपनी की CEO
साल 2006... एक बस स्टॉप, धीमी-सी धुन और एक लड़की की गहरी आंखें... इन तीन चीजों ने मिलकर ऐसा जादू रचा कि गाना Leja Leja Re आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. इस गाने में नजर आईं नीना सरकार उस दौर की इंडिपॉप सनसनी बन गई थीं.
महज 17 साल की उम्र में नीना ने इस म्यूजिक वीडियो में काम किया था. उनकी मासूमियत और एक्सप्रेशंस ने गाने को खास बना दिया, दिलचस्प बात ये है, कि वीडियो में उनकी आंखों को और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल किया गया था, जबकि उनके छोटे बालों वाले लुक के लिए हेयर एक्सटेंशन लगाए गए थे.
गाने में उनके साथ वरुण टूर्की की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई, और यही वजह रही, कि ये गाना एक कल्ट क्लासिक बन गया. हालांकि, उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए उन्हें तुरंत फैंस का रिएक्शन नहीं मिल पाया, जैसा आज के दौर में होता है.
लेकिन अब करीब 20 साल बाद नीना सरकार एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार किसी गाने या फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी नई पहचान के कारण. नीना अब बेंगलुरु में एक सफल बिजनेसवुमन हैं, और अपनी कंटेंट कंपनी Quillixir Content Solutions की CEO और फाउंडर हैं.
हाल ही में 9 अप्रैल 2026 को उन्होंने Leja Leja Re के 20 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद इंटरनेट पर जैसे पुरानी यादों की लहर दौड़ गई. लोग उन्हें फिर से पहचानने लगे और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
नीना ने खुद माना कि अचानक मिली इस पॉपुलैरिटी ने उन्हें इमोशनल कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार अपने काम के लिए इतनी सीधी और गर्मजोशी भरे रिएक्शन मिले हैं. लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने की वजह भी उन्होंने साफ की, उनका मानना था, कि जिंदगी को कैमरे में कैद करने से उसकी सादगी और असलियत कहीं खो सकती है.
आज नीना सिर्फ एक पुरानी याद नहीं, बल्कि एक इंसपायर्ड करने वाली कहानी हैं, जहां एक म्यूजिक वीडियो स्टार ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाई. इसके साथ ही वो एनिमल वेलफेयर से भी जुड़ी हैं, और आवारा कुत्तों की मदद करती हैं. यानी Leja Leja की वो लड़की अब सिर्फ एक चेहरा नहीं, बल्कि सफलता की नई मिसाल बन चुकी हैं.