---विज्ञापन---

Nehal Wadhera का दिल जीतने वाली ये एक्ट्रेस कौन? जिसने Netflix पर इस सीरीज से उड़ाया गर्दा

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज Nehal Wadhera को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नई चर्चा तेज है. इस चर्चा की वजह बनी हैं. एक्ट्रेस कश्मीरा परदेशी, जिनका नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है.

क्यों सोशल मीडिया पर कहलाईं मिस्ट्री गर्ल

हाल ही में हुए IPL 2026 के एक मुकाबले में कश्मीरा परदेशी स्टैंड्स में पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आई थीं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए इस रोमांचक मैच में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की थी. मैच के दौरान उनकी मौजूदगी के बाद ही सोशल मीडिया पर उन्हें मिस्ट्री गर्ल कहा जाने लगा.

---Advertisement---

कैसे बनाई अपनी धांसू पहचान?

कश्मीरा परदेशी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म पुणे में हुआ और उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है. शुरुआत में उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया, और फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने तेलुगु फिल्म 'नर्तनशाला' से डेब्यू किया था. इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म Mission Mangal में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था.

ओटीटी पर उड़ाया गर्दा

इसके अलावा उन्होंने मराठी और साउथ फिल्मों में भी काम किया है, और अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. वेब सीरीज The Freelancer में उनके काम को काफी सराहा गया.

---Advertisement---

इस सीरीज में दिखा जलवा

इन दिनों कश्मीरा को नई वेब सीरीज Glory में देखा जा रहा है, जहां वो 'भारती भाभी' का किरदार निभा रही हैं. इस सीरीज में दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

फैंस को है इस चीज का इंतजार

कश्मीरा की बढ़ती पॉपुलैरिटी और IPL स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. वहीं, Nehal Wadhera के साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं अभी भी सिर्फ अफवाहों तक सीमित हैं. ओटीटी पर उनकी पहचान लगातार मजबूत हो रही है, और दर्शक उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं.

First published on: May 07, 2026 02:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.