---विज्ञापन---

कौन हैं Celina Jaitly के पति? जिन पर एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप और दर्ज करवाई FIR

Who is Celina Jaitly's Husband?: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. जिसमें उन्होंने अपने पति के खिलाफ इमोशनली, फिजिकली और यौन शोषण जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं और बताते हैं कि आखिर सेलिना जेटली के पति पीटर हग कौन हैं?

एक्ट्रेस ने पति लगाए गंभीर आरोप

खबरों के मुताबिक, सेलिना जेटली की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उनके पति पीटर हाग के खिलाफ एक्ट्रेस के साथ शादी के दौरान क्रूरता, उत्पीड़न, शारीरिक नुकसान और धमकी देने के मामले में FIR दर्ज कर ली है.

---Advertisement---

पीटर हाग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

  खबरों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. दरअसल, इसको लेकर अधिकारियों का दावा है कि पीटर चल रही जांच प्रक्रिया में अपना सहयोग नहीं कर रहे थे.

एक्टिंग करियर बर्बाद किया?

इसके अलावा, सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर पर उनके एक्टिंग करियर, उनकी आजादी और स्वाभिमान को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. सेलिना ने दावा किया कि पीटर ने इन सभी शोषण के साथ-साथ उन्हें फाइनेंशियल प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ा.

---Advertisement---

बच्चों की कस्टडी का विवाद

सेलिना जेटली ने आरोप लगाया कि मौजूदा कस्टडी सिस्टम के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से बात करने और उनसे मिलने से रोका जा रहा है. इसकी वजह से ऑस्ट्रिया में चल रही उनकी तलाक की कार्यवाही के दौरान उनका डिप्रेशन बढ़ गया है.

कौन हैं सेलिना जेटली के पति?

सेलिना जेटली के पति पीटर हाग एक ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन और एंटरप्योर हैं. पीटर हाग ऑस्ट्रिया जाने से पहले भारत, दुबई और सिंगापुर में रह चुके हैं, वो सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं. सेलिना जेटली और पीटर हाग ने साल 2010 में शादी की थी. इस कपल ने 4 बच्चे हुए, जिसमें एक का निधन हो गया था और बाकी के 3 बच्चों की कस्टडी के लिए दोनों पति-पत्नी कोर्ट में केस लड़ रहे हैं.

First published on: May 09, 2026 07:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.