Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर मौजूद ये 5 क्राइम थ्रिलर सीरीज देख सन्न हो जाएगा दिमाग, हर कहानी में छिपा है तगड़ा सस्पेंस

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार कंटेंट की भरमार है. ओटीटी पर अक्सर ही रोमांस, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर फिल्में-सीरीज देखने को मिलती हैं. हालांकि कुछ दर्शकों को मर्डर मिस्ट्री और क्राइम से भरपूर फिल्में और सीरीज पसंद आती हैं. वहीं आज हम ऐसे दर्शकों के लिए कुछ बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं. ये सीरीज सस्पेंस से भरी हुई हैं और इन्हें देख आप हैरान रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

जानवर द बीस्ट विदइन

लिस्ट में पहला नाम वेब सीरीज 'जानवर द बीस्ट विदइन' का है. यह वेब सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई है. सीरीज छत्तीसगढ़ के एक छोटे से शहर छंद के सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार के आस-पास घूमती है, जो कि एक लापता शख्स की तलाश करता है. हालांकि इस सीरीज में कहानी तब मोड़ लेती है, जब इंस्पेक्टर को तलाश के दौरान एक जंगल में बिना सिर के कई लाशें मिलती हैं. इस मर्डर मिस्ट्री को आप जी5 पर देख सकते हैं.इसे IMDB पर 7.3 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

आर्या

सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज 'आर्या' के अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं. यह सीरीज एक महिला आर्या के बारे में है, जो कि अपने पति की हत्या के बाद उसका बिजनेस संभालती है और बच्चों की रक्षा करती है. इस सीरीज में सुष्मिता सेन की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है. इसे IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है और इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.  

महाभारत मर्डर्स

'महाभारत मर्डर्स' में प्रियंका सरकार, अर्जुन चक्रवर्ती और सास्वत चटर्जी अहम रोल में नजर आए हैं. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. यह सीरीज एक साइको किलर के बारे में है, जो कि खुद को दुर्योधन समझता है और महाभारत के किरदारों और घटनाओं से इंस्पायर होकर लोगों का मर्डर करता है. इसे 6.8 की रेटिंग मिली है और इस सीरीज को आप Hoichoi पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

दुरंगा सीजन 2

गुलशन देवैया, दृष्टि धामी और अमित साध स्टारर वेब सीरीज 'दुरंगा सीजन 2' सस्पेंस से भरपूर है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो अपनी पहचान छिपाकर एक अच्छे पति और पिता की जिम्मेदारी निभाता है. लेकिन असल में वह एक सीरियल किलर का बेटा होता है. वहीं, उस शख्स की पत्नी पुलिस ऑफिसर होती है. सीरीज की एंडिंग हैरान करने वाली है. 7.7 की रेटिंग वाली इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

टब्बर

आखिर में हम बात करेंगे वेब सीरीज 'टब्बर' की. जो कि सोनी लिव पर मौजूद है और इसे 8.2 की रेटिंग मिली है. सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो टब्बर एक फैमिली क्राइम ड्रामा है. जो कि जालंधर के एक रिटायर्ड पंजाबी पुलिस ऑफिसर ओंकार और उसके परिवार के बारे में है. सीरीज में दिखाया जाता है कि किस तरह से ऑफिसर का परिवार एक ड्रग माफिया के निशाने पर आ जाता है और उसके बाद वह अपने परिवार को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है.

---Advertisement---
First published on: Jun 13, 2026 06:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola