Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

IPL 2026: RCB की जीत के बाद Virat Kohli पर प्यार लुटाती दिखीं Anushka Sharma, वीडियो ने किया फैंस को भी इमोशनल

---विज्ञापन---

Virat Kohli Anushka Sharma Viral Moments: IPL 2026 की आरसीबी की गुजरात टाइटन्स पर शानदार जीत ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, मैच से जुड़े मोमेंट्स की वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अनुष्का और विराट के खास पलों ने खींचा, जब कपल पूरी दुनिया को भूल मैदान में जीत की खुशी को साथ सेलिब्रेट करते नजर आया, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, और इन वीडियोज और तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ रही है, क्या आपने देखी ये खूबसूरत तस्वीरें?

खुशी से झूमती दिखीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में मौजूद होकर पूरे एक्साइटमेंट के साथ RCB को सपोर्ट करती दिखीं, और जैसे ही RCB ने जीत दर्ज की, अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो तालियां बजातीं, मुस्कुरातीं और जीत का जश्न मनाती नजर आईं. वहीं मैदान से विराट कोहली ने अपनी पत्नी की ओर फ्लाइंग किस भेजा, जिसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया.  

---Advertisement---

मोमेंट का सबसे खास पल

सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है. जब मैच खत्म होने के बाद अनुष्का दौड़कर मैदान में पहुंचीं और विराट को गले लगा लिया. इस इमोशनल मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया. वायरल तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलकती नजर आई, फैंस भी इस पल को आईपीएल 2026 के सबसे खूबसूरत मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं.

अनुष्का ने ट्रॉफी के सामने हाथ जोड़कर किया नमन

ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान भी विराट और अनुष्का की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों ने साथ में ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और विक्ट्री साइन बनाकर जीत का जश्न मनाया. एक तस्वीर में अनुष्का ट्रॉफी के सामने हाथ जोड़कर नमन करती दिखाई दीं. उनका ये कैंडिड अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

---Advertisement---

अनुष्का सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत नजर आईं

लुक की बात करें तो अनुष्का हमेशा की तरह सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने व्हाइट टॉप, डेनिम जींस और गले में तुलसी की माला पहन रखी थी. दिलचस्प बात यह है, कि पिछले आईपीएल फाइनल में भी उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना था. ऐसे में कई फैंस मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं, कि अनुष्का का व्हाइट लुक RCB के लिए लकी चार्म साबित हुआ.

विराट-अनुष्का की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

एक और वायरल तस्वीर में विराट और अनुष्का ट्रॉफी को बड़े गौर से देखते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में विराट अपनी पत्नी का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं. इन खास पलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट के मैदान पर जीत चाहे टीम की हो, लेकिन फैंस के दिल विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री ही जीत लेती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 01, 2026 10:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola