---विज्ञापन---
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तानों और ट्रोलिंग के बीच पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन
Virat Kohli and Anushka Sharma Visit Vrindavan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर NEET परीक्षा लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी चुप्पी को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. इन्हीं सब के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के उनके आश्रम के दर्शन किए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर क्या है.
नंगे पैर घूमते विराट और अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन स्थित गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और किचड़ से भरी वृंदावन की गलियों में बिना चप्पल और जूते पहने नंगे पैर घूमते हुए दिखाई दिए. वहीं, उनके आसपास लोगों की भीड़ खड़ी दिखाई दे रही है, जिससे बचते हुए दोनों आगे बढ़ रहे हैं.
साधारण कपड़ों में पावर कपल
वायरल हुए वीडियो में बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेहद साधे से साधारण कपड़ों में गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम की तरफ चलते नजर आ रहे है. इस दौरान विराट और अनुष्का ने अपने चेहरे मास्क पहन रखा है. इस दौरान उनके हाथ प्रसाद की कटोरी भी दिखाई दे रही हैं.
प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद
विराट और अनुष्का का ये वृंदावन दौरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दूसरी आईपीएल जीत के बाद का दूसरा दौरा है. आरसीबी की जीत के बाद भी इस कपल ने इसी आश्रम में गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था.
विराट और अनुष्का की ट्रोलिंग
बता दें कि विराट और अनुष्का नियमित रूप से लगातार वृंदावन की यात्रा करते हैं. कपल अक्सर आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते रहते हैं. फिलहाल, लोग विराट और अनुष्का को छात्र प्रोटेस्ट के मामले में चुप रहने के लिए ट्रोल कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.