---विज्ञापन---

जब इस एक्टर ने सुपरस्टार हसीना की बहन से रचाई शादी, 6 साल भी नहीं चला रिश्ता, फिर ऐसे हुआ रशियन मॉडल से प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मी परिवार में ही शादी रचाई है. आज हम एक ऐसे ही जाने माने एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी लव स्टोरी बेहद फिल्म है. दरअसल, उन्होंने पहली शादी एस सुपरस्टार एक्ट्रेस की बहन से की थी. लेकिन दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और फिर उन्होंने एक रशियन मॉडल से शादी की. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

विंदू दारा सिंह बर्थडे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर विंदू दारा सिंह की. जो कि आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं. विंदू का जन्म 6 मई 1964 को मुंबई में हुआ था. विंदू दारा सिंह फिल्मी परिवार से आते हैं. दरअसल, उनके पिता दारा सिंह थे. जो कि जाने माने एक्टर हुआ करते थे और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में की हैं.

---Advertisement---

विंदू दारा सिंह का शुरुआती करियर

विंदू दारा सिंह ने अपना एक्टिंग डेब्यू 1994 में आई फिल्म करण से किया था. इसके बाद वह पंजाबी फिल्म ‘रब दियां राखन’ में नजर आए थे. उन्होंने तमाम पंजाबी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वह टीवी शो जय वीर हनुमान में हनुमान का रोल कर चुके हैं. एक्टर के पिता दारा सिंह भी रामायण में भगवान हनुमान का रोल करके काफी पॉपुलर हुए थे.

विंदू दारा सिंह की फिल्में

इन सभी के अलावा विंदू दारा सिंह गर्व, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, खूशबू, किससे प्यार करूं, कमबख्त इश्क, मारूती, मुझसे शादी करोगी, सन ऑफ सरदार, हाउसफुल, हाउसफुल 2 जैसी तमाम फिल्मों में भी काम किया है.

---Advertisement---

विंदू दारा सिंह की पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज से हुई थी

एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. एक्टर ने पहली शादी 1996 में बॉलीवुड हसीना तब्बू की बहन और एक्ट्रेस फराह नाज से की थी. दोनों की पहली मुलाकात रिपोर्ट्स के मुताबिक 1990 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और लंबे वक्त तक डेट करने के बाद 1996 में शादी कर ली. कपल ने शादी के बाद 1997 में अपने बेटे फतेह का स्वागत किया.

विंदू दारा सिंह का 6 साल में हुआ तलाक

हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया है. आपसी झगड़ों और बढ़ती दूरियों के कारण उनकी शादी सिर्फ छह साल ही चल पाई और दोनों का तलाक हो गया. साल 2002 में दोनों अलग हो गए थे.

विंदू दारा सिंह की दूसरी पत्नी

वहीं, फराह से अलग होने के बाद विंदू की जिंदगी में रशियन मॉडल डीना उमारोवा की एंट्री हुई. दोनों ने 2006 में शादी की और कपल की एक बेटी भी है. जिसका नाम अमेलिया रंधावा है. बता दें कि विंदू और उनकी पत्नी टीवी रियलिटी शो नच बलिए 6 में साथ नजर आ चुके हैं.

First published on: May 06, 2026 09:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.