---विज्ञापन---
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद ‘मटका किंग’ की लाइफ में नई एंट्री, कौन है ये ‘मिस्ट्री गर्ल’? जिसके साथ नजर आए विजय वर्मा
बॉलीवुड की एक जोड़ी तो आपको खूब अच्छे से याद होगी, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते थे, लेकिन शायद इसको किसी की बुरी नजर लग गई, और वो अलग हो गए, जीहां हम विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की बात कर रहे हैं, जिनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी, लेकिन पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस के दिल तोड़ दिए थे, लेकिन हाल ही में विजय वर्मा को एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ देखा गया, जिसके बाद लोगों को उसके बारे में जानने की उत्सुकता खूब देखने को मिली, तो चलिए जानते हैं, कि ये 'मिस्ट्री गर्ल' आखिर है कौन?
विजय वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, विजय बुधवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए, लेकिन इस बार वो अकेले नहीं, बल्कि एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ नजर आए, और जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस के बीच हलचल मच गई, और हर कोई उनके बारे में जानने को बेताब दिखा.
वीडियो में देखा गया कैसे विजय के पीछे-पीछे ये 'मिस्ट्री गर्ल' रेस्टोरेंट से बाहर आती दिखीं, ये महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आलिया कुरैशी हैं. ब्लैक शॉर्ट्स और ब्राउन टॉप में नजर आईं, आलिया का कैजुअल लुक भी चर्चा में रहा. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं.
खास बात ये है, कि ये खबर ऐसे समय आई है, जब विजय का नाम पहले तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ चुका है, और उनके ब्रेकअप की चर्चाएं भी चलीं थीं. आलिया कुरैशी का नाम भले ही हर किसी को तुरंत याद न आए, लेकिन उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है.
वो 'जवान' Jawan में 'शाहरुख खान' Shah Rukh Khan के साथ नजर आई थीं, जहां उन्होंने जाह्नवी नाम की लड़की का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो Netflix फिल्म 'नादानियां' में भी अहम भूमिका में दिख चुकी हैं, जिसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर थे.
वेब सीरीज की बात करें, तो आलिया ने Eternally Confused and Eager for Love और Bandish Bandits जैसी सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. एक्टिंग के साथ-साथ वो म्यूजिक में भी एक्टिव हैं, और 'झल्ली' नाम से गाने रिलीज करती हैं.
वहीं, विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी हालिया सीरीज Matka King रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, इस वक्त ज्यादा चर्चा उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की हो रही है.
अब सवाल यही है, कि क्या विजय और आलिया सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, या ये सिर्फ एक कैजुअल मुलाकात थी? फिलहाल, दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफीशियली बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस जरूर इस नई 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में और जानने के लिए बेताब हैं.