---विज्ञापन---

टीवी से थिएटर तक बजी शहनाई! 50 और 67 की उम्र में दुल्हन बनीं ये दिग्गज एक्ट्रेसेस, बारात में शामिल हुए पोते-पोतियां

Veteran Actresse Brides at Age Of 67 and 50: इस समय पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है, जिसका असर अब बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी के सीरियल तक देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बार फिल्म और सीरियल में जो शादियां हुईं, उसमें एक ट्विस्ट दिखाई दिया, जहां दुल्हन बनने वाली एक्ट्रेस की उम्र 50 साल और 67 साल है और उनकी शादी में बेटे-बेटियों के साथ-साथ पोते-पोतियां शामिल हुए. चलिए, आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

67 साल की दादी की शादी

दरअसल, नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' आज, यानी 8 मई, सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस पूरे फिल्म की कहानी 67 साल की नीतू कपूर की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है. इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में नीतू कपूर दादी बनीं हैं.

---Advertisement---

लवर से शादी करेंगी दादी

फिल्म में दादी बनीं नीतू कपूर की पोती से कपिल शर्मा की शादी की तैयारियां कर रहे हैं. इस बीच नीतू कपूर अपने परिवार में घोषणा करती हैं कि वो अपने लवर से शादी करने वाली है, जिसके बाद पूरी कहानी उनकी शादी के ही आस-पास दी है.

रिद्धिमा कपूर का डेब्यू

इस फिल्म से नीतू की रियल-लाइफ बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में आमिर खान ने फिल्म में रिद्धिमा कपूर के काम और एक्टिंग की दिल खोलकर तारीफ की है.

---Advertisement---

50 साल की दादी की शादी

थिएटर के अलावा, टीवी की दुनिया में भी एक फेमस दादी की शादी हो रही है. टीवी सीरियल की ये दादी कोई और नहीं, बल्कि 'कभी सास भी कभी बहू थी 2' की तुलसी वीरानी, यानी 50 साल की स्मृति ईरानी हैं. दरअसल, इस शो में एक नया ट्विस्ट आ रहा है.

दादियों की शादियों में पोते और पोतियां भी शामिल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 8 मई की रात को टीवी के फेमस कपल तुलसी और मिहिर की एक बार फिर से शादी होने जा रही है. तुलसी को धोखा देकर नोइना साराभाई से शादी करने वाले मिहिर अब वापस अपनी तुलसी के पास आ गए हैं. आज के एपिसोड में तुलसी और मिहिर दोबारा से शादी के सात फेरे लेंगे. इन दोनों दादियों की शादियों में उनके पोते और पोतियां भी शामिल हुए.

First published on: May 08, 2026 11:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.