---विज्ञापन---
बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस कभी नहीं गईं स्कूल, लेकिन आज हैं 263 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई डिग्रियां हासिल की हैं. इतना ही नहीं कई कलाकारों ने अच्छी खासी पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया है. हालांकि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बीच में ही स्कूल, कॉलेज छोड़कर एक्टिंग शुरू कर दी. लेकिन आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कभी भी स्कूल नहीं गई. लेकिन वह आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कभी स्कूल नहीं गई कटरीना कैफ
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की. कटरीना की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो वह ब्रिटिश हॉग कॉग में जन्मी. उनके पिता मोहम्मद कैफ एक ब्रिटिश बिजनेसमैन थे. वहीं उनकी मां एक ब्रिटिश वकील और चैरिटी वर्कर थीं. कटरीना का बचपन अलग परिस्थियों में बीता, जिसके कारण वह कभी स्कूल नहीं जा पाईं और उन्हें घर पर ही पढ़ाई करनी पड़ी. उनकी शुरुआती शिक्षा घर पर ही ट्यूटर्स और होम स्कूलिंग के जरिए हुए. अलग अलग देशों में रहने के कारण उनके पढ़ाई पर गहरा असर पड़ा. हालांकि इसके कारण वह अलग अलग भाषाओं और कल्चर को करीब से समझ पाईं.
कम उम्र में कटरीना ने शुरू किया मॉडलिंग करियर
कटरीना ने बेहद कम उम्र में ही मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. वह जब सिर्फ 14 साल की थी, तभी से वह मॉडलिंग करने लगी थीं. इसके बाद उन्होंने तमाम इंटरनेशनल प्रोजेक्ट किए और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई. इस बीच वह भारत आईं तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने हिंदी भाषा सीखी ताकी वह इंडस्ट्री में अपने पैर जमा सकें.
कटरीना कैफ की फिल्में
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में साल 2003 में आई फिल्म बूम से की थी. इस मूवी में अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसके बाद न्यूयॉर्क, मेरे ब्रदर की दुल्हन, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम 3, टाइगर जिंदा है, सूर्यवंशी, भारत, जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.
कटरीना ने किया है बड़े स्टार्स के साथ काम
बता दें कि कटरीना ने अपने करियर में कई सुपरहिट प्रोजेक्ट्स किए हैं. इतना ही नहीं वह सलमान खान, शाहरुख खान. अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं और आज वह इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. वह अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के कारण लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं.
कटरीना कैफ नेटवर्थ
कटरीना की नेटवर्थ पर नजर डालें तो वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना 224 करोड़ से लेकर 263 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हसीनाओं में से एक हैं. एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं. इतना ही नहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 3 से 7 करोड़ तक फीस लेती हैं.
कटरीना कैफ की संपत्ति, कमाई
वहीं उनकी संपत्ति को लेकर बात करें तो बांद्रा में उनके पास 3 बीएचके फ्लैट है जिसकी कीमत करीब 8.2 करोड़ बताई जाती है. साथ ही लंदन में भी उनके पास बंगला है, जो कि 7 करोड़ की कीमत का बताया जाता है. इन सभी के अलावा उन्होंने 2019 में एक ब्यूटी ब्रांड की शुरुआत की थी, जिससे वह हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं. साथ ही वह महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन रखती हैं.