---विज्ञापन---

अपनी सुदंर बेटी को हीरोइन नहीं बनाना चाहती ये सुपरस्टार एक्ट्रेस, बोलीं- ‘मैं चाहती हूं कि वो…’

Superstar Actress Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं. इस बार आलिया अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लाडली बेटी राहा की वजह से चर्चा में आई हैं. दरअसल, आलिया ने अपनी बेटी के करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

हाल ही में आलिया भट्ट ने फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह चाहती हैं कि राहा खेल की दुनिया में कदम रखे और वहां अपना करियर हिट बनाए. इसके साथ ही आलिया ने ये भी बताया कि वो क्यों चाहती हैं.

आलिया ने कहा, 'मेरी मां, मेरे बचपन की सबसे मजबूत और टैलेंटेड व्यक्ति थी. उन्होंने मुझे और मेरी बहन को पालते-पोसते देखा और फिर भी अपने भीतर एक एक्ट्रेस बनने की चाहत को जिंदा रखा, चाहे उन्होंने थिएटर के जरिए इसे पूरा किया हो या टीवी के.'

आलिया ने आगे कहा, 'मुझे तब बहुत अच्छा लगता है जब सब कुछ टीम वर्क जैसा लगता है. मुझे लगता है, अगर मैं एथलीट होती, तो मैं जरूर कोई टीम स्पोर्ट खेलती! इसके बारे में मैं कभी-कभी सोचती हूं.'

इसी बीच आलिया ने बेटी का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं तो अपनी बेटी के लिए भी यही चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि वो सच में एक एथलीट बने… वह बहुत कॉम्पीटेटिव और बहुत एथलेटिक है. वह अभी सिर्फ तीन साल की है, लेकिन वह बहुत ही चंचल और एनर्जेटिक है.'

आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी. इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में होंगे.

First published on: Apr 24, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.