---विज्ञापन---
Prime Video की इस धांसू सीरीज में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस और थ्रिलर, जल्द आने वाला है चौथा सीजन
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह तमाम ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और इस सीरीज का चौथा सीजन भी जल्द आने वाला है. यह सीरीज सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर है.
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका पहला सीजन साल 2019 में आया था और जबरदस्त हिट रहा था. उसके बाद दूसरा सीजन 2021 में और तीसरी सीजन 2025 में आया था.
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज द फैमिली मैन की. जिसमें लीड रोल में मनोज बाजपेयी नजर आए हैं. वह श्रीकांत तिवारी के रोल में दिखे हैं. इसके अलावा उनके साथ अश्लेषा ठाकुर, प्रियामणी, शारिब हाशमी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
इस सीरीज की कहानी एक स्पाई श्रीकांत तिवारी के बारे में है, जो कि एक मिडिल क्लास व्यक्ति है और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी का स्पेशल एजेंट हैं. वह देश को आतंकवादियों से बचाने और अपनी फैमिली लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करता है.
वहीं, दूसरी ओर श्रीकांत की पत्नी सुचित्रा अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाती है और श्रीकांत इसमें पूरा साथ देने की कोशिश करते हैं. सीरीज की कहानी सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है. इस सीरीज के तीनों सीजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं और इसे अभी तक आईएमडीबी पर 8.7 की रेटिंग मिली है.
वहीं, अब सीरीज का चौथा सीजन आने वाला है. जिसको लेकर खुद मनोज बाजपेयी ने अपडेट दिया है. सीरीज से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, "फैन ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने आज पूरा दिन फैमिली मैन का सीजन 3 देखा और आप लोगों ने इसे इतने रोमांचक मोड़ पर छोड़ दिया! अभी खत्म नहीं हुआ. @rajndk कम से कम हमें ये तो बता दीजिए कि सीजन खत्म हो गया है या आप लोग बचे हुए एपिसोड बाद में रिलीज करेंगे? वैसे आपके शानदार काम के लिए बधाई.'. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, " सबका जवाब चौथे सीजन में होगा. जल्द मिलते हैं.
बता दें कि चौथे सीजन में मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के अलावा जयदीप अहलावत और निम्रत कौर भी नजर आने वाली हैं. हालांकि अभी तक इस सीरीज की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.