Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस तलाकशुदा एक्ट्रेस का बेटा नहीं करना चाहता है शादी और बच्चे, जानें क्या है बड़ी वजह

---विज्ञापन---

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका तलाक हो चुका है. हालांकि अब वह अपनी सिंगल लाइफ बीता रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके तलाक को लंबा वक्त बीत चुका है. इतना ही नहीं अपने तलाक के बाद वह एक एक्टर को भी डेट कर चुकी हैं. हालांकि उनसे भी ब्रेकअप हो गया और अब वह सिंगल लाइफ बिता रही हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे को लेकर खुलासा किया है कि वह शादी और बच्चे नहीं करना चाहता है. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है.

मलाइका अरोड़ा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा की, जो कि हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं वह अपनी लाइफस्टाइल, योगा और फैशन को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे अरहान को लेकर एक बड़ी बात का खुलासा किया है.

---Advertisement---

मलाइका अरोड़ा ने बेटे को लेकर की बातें

52 साल की मलाइका का अपने बेटे अरहान के साथ गहरा लगाव है. उनके बेटे अरहान का जन्म 2002 में अरबाज खान से शादी के बाद हुआ था. हाल ही में टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ बेटे अरहान को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनका बेटा हमेशा उन्हें सलाह देता और ऐसी सलाह जो कि बहुत अहम होती है, ना कि खोखली.

मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान नहीं करना चाहता शादी और बच्चे

उन्होंने एक इंसीडेंट को याद करते हुए बताया, " उन्होंने (अरहान) मुझसे कहा मां मैं शादी नहीं करने वाला, है ना? तो प्लीज पोते पोतियों के बारे में सोचना छोड़ दीजिए और इसपर मैंने कहा, " क्यों." उन्होंने कहा, "मैं इस दुनिया में बच्चे क्यों लाना चाहूंगा, जब AQI 500 और 1000 के आसपास हो? मैं ऐसा क्यों करना चाहूंगा? उन्होंने कहा , यह सब बेकार है. तो हम बस यू हीं बातचीत कर रहे थे. फिर मैंने कहा, ' क्या तुम पागल हो? नहीं तुम्हें यह सब एक्सपीरियंस करना चाहिए. लेकिन मैंने कहा तुम्हें पता है, जो भी तुम चाहो जो भी फैसला करो, बस खुश रहो.

---Advertisement---

मलाइका अरोड़ा का बेटा देता है सलाह

इंटरव्यू में मलाइका ने आगे बताया कि उनका बेटा क्या सलाह देता है. उन्होंने कहा, " मम्मी आपको थोड़ा आराम करना चाहिए और आपको थोड़ा स्ट्रेस दूर करना चाहिए. उन्होंने ये भी बताया कि वह अक्सर उसे कहती हैं कि अपना ज्ञान थोड़ा कम करो. एक्ट्रेस ने कहा, " मुझे तुम्हारे लगातार ज्ञान की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे ये बहुत पसंद है. लेकिन वह जो कुछ भी कहता है और जब हम बैठकर उससे बात करते हैं, तो उसकी बातें बिल्कुल सही लगती हैं." साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अरहान उन्हें लाइफ को खुलकर जीने की सलाह भी देता है.

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान की शादी

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी. वहीं 2002 में कपल ने बेटे अरहान का स्वागत किया था. हालांकि शादी के 19 साल बाद यानी कि 2017 में दोनों का तलाक हो गया था और दोनों ही अपने बेटे अरहान की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. वहीं अरबाज ने शूरा खान से शादी कर ली और कपल की एक बेटी भी है.

---Advertisement---
First published on: May 02, 2026 07:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola