---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये 9 साल पुरानी फिल्म, लेकिन अब OTT पर काट रही गदर, मिले 12 करोड़ व्यूज

बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि हर फिल्म या सीरीज हिट हो, ऐसा पॉसिबल नहीं होता है. वहीं, कई बार फ्लॉप फिल्में, ओटीटी और टीवी पर कमाल कर जाती है. लेकिन सिनेमाघरों में इनका बुरा हाल होता है. वैसे ही आज हम एक ऐसी ही फ्लॉप फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो कि ओटीटी पर खूब पसंद की गई है. इस फिल्म को 12 करोड़ व्यूज मिले हैं.

श्रद्धा कपूर की फिल्में

दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की फिल्म की. श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल का वक्त हो चुका है और उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी है, जिसमें आशिकी 2, एक विलेन, स्त्री, स्त्री 2 जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं, जिनमें से एक बारे में आज हम बात करें.

---Advertisement---

2017 की फिल्म हसीना पारकर

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 2017 में रिलीज हुई हसीना पारकर है. इस फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था. लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी.

हसीना पारकर में नजर आए ये कलाकार

22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई हसीना पारकर में श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आईं थी और इसका डायरेक्शन अपूर्व लखिया ने किया था. वहीं,फिल्म के प्रोड्यूसर नाहिद खान थे. इस मूवी में श्रद्धा के अलावा सिद्धांत कपूर, अंकुर भाटिया, प्रियंका सेटिया जैसे कलाकार नजर आए थे.

---Advertisement---

हसीना पारकर ने बॉक्स ऑफिस में किया था इतना कलेक्शन

हसीना पारकर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. 15 से 18 करोड़ रुपये में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 11 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की थी. इस मूवी को IMDb पर 5.1 की रेटिंग मिली है.

हसीना पारकर फिल्म की कहानी

बता दें कि इस फिल्म को ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स के नेगेटिव रिव्यू मिले. हालांकि अब यह फिल्म ओटीटी पर खूब गदर काट रही है. फिल्म यूट्यूब पर वायरल हो रही है और इस मूवी को अभी तक 128 मिलियन यानी कि 12.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

यूट्यूब पर हसीना पारकर मिले जबरदस्त व्यूज

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर आधारित है.जो कि मुंबई की आपा के नाम से जानी जाती थी. फिल्म में हसीना के सफर के बारे में दिखाया गया है.

First published on: May 11, 2026 04:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.